logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आधार अपडेट कराने बैंक गया किसान, गार्ड की बंदूक से चली गोली; पल भर में गई जान

दिल्ली के जाफरपुर कलां स्थित यूनियन बैंक में आधार अपडेट कराने पहुंचे किसान मनीष कुमार की सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई।

representative image of crime spot

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के जाफरपुर कलां स्थित यूनियन बैंक की शाखा में मंगलवार सुबर एक दर्दनाक हादसा हो गया। आधार कार्ड अपडेट कराने बैंक पहुंचे 27 वर्षीय किसान मनीष कुमार की सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोगी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड विनोद कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। मनीष कुमार बैंक में आधार अपडेट कराने आए थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड अपनी 12 बोर डबल बैरल बंदूक में कारतूस भर रहा था। तभी अचानक बंदूक चल गई और गोली पीछे खड़े मनीष कुमार को जा लगी। घायल किसान को तुरंत राव तुलाराम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: नकली वारंट पर कर लिया था गिरफ्तार, हाई कोर्ट ने कहा- 30 हजार मुआवजा दो

गोली चलते ही मच गई अफरा-तफरी

गोली की आवाज सुनते ही बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्रहक घबरा गए। लोग दौड़कर मेन गेट की ओर पहुंचे, जहां मनीष कुमार खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना सुबह 11:06 बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद बैंक में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

गार्ड ने बताई हादसे की वजह

पूछताछ में आरोपी सुरक्षा गार्ड विनोद कुमार ने बताया कि वह उस दिन ड्यूटी पर कुछ देर से पहुंचा था। जब वह बंदूक में कारतूस भर रहा था तब तक बैंक में कर्मचारी और ग्राहक आ चुके थे। इसी दौरान लापरवाही से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। पुलिस के मुताबकि, विनोद कुमार हरियाणा के झज्जर जिले के माजरी गांव का रहने वाला है। वह साल 2018 में सेना से सेवानिवृत हुआ था और पिछले दो वर्षों से एक निजी सुरक्षा एजंसी के माध्यम से बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था।

 

यह भी पढ़ें: बस 2 कीड़े मिले थे, होटल का लाइसेंस कैंसल कर दिया, हाई कोर्ट ने जमकर फटकारा

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बंदूक को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। बैंक के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। मृतक मनीष कुमार दिल्ली के इसापुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहुलओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


और पढ़ें