logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा में कोहरे का कहर... नहर में जा गिरी गाड़ी, 1 की मौत, 10 लापता

हरियाणा के फतेहाबाद में घने कोहरे के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गाड़ी नहर में जा गिरी। इस हादसे में अब तक एक की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग अब भी लापता हैं।

haryana fog

प्रतीकात्मक तस्वीर। (File Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। फतेहाबाद जिले में घने कोहरे की वजह से एक क्रूजर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। 10 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।


हरियाणा के फतेहाबाद, फरीदाबाद, नूंह समेत 11 जिलों में देर रात से धुंध बनी हुई है। कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो हो गई है। शुक्रवार रात को हादसा भी धुंध की वजह से ही हुआ। जानकारी के मुताबिक, कोहरे की वजह से एक क्रूजर गाड़ी फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में जा गिरी।

शादी से लौट रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब से किसी शादी से लौट रहे थे। रास्ते में जब गाड़ी रतिया के गांव से होते हुए सरदारेवाला की तरफ आ रही थी, तभी भाखड़ा नहर में गिर गई। गाड़ी के नहर में गिरने से पहले ही ड्राइवर ने छलांग लगा दी। इससे उसकी जान बच गई।

एक की मौत, 10 लापता

हादसे के बाद देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इस गाड़ी में 12 लोग सवार थे। इसमें से एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है। उनका शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। इस हादसे में एक 10 साल के बच्चे को बचा लिया गया है। वहीं, अब भी 10 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Topic:#Haryana

और पढ़ें