logo

ट्रेंडिंग:

फॉर्म भराने के नाम पर 200 रुपये ले लिए? तेजस्वी यादव पर हुई FIR

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के नेताओं और तेजस्वी यादव के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला फार्म भरने के बदले 200 रुपये की वसूली को लेकर दर्ज किया गया है।

Tejaswi Yadav

तेजस्वी यादव की तस्वीर: Photo Credit: X handle/Priyanshu Kushwaha

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के नेताओं के लिए नया विवाद खड़ा हो गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना में तेजस्वी यादव के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद संजय यादव और महागठबंधन के तीन अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR गुड़िया देवी नाम की महिला ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ‘माई बहिन मान योजना’ के फॉर्म भरवाने के नाम पर महिलाओं से 200 रुपये वसूले गए हैं।

 

शिकायत में कहा गया है कि नेताओं ने महिलाओं से फॉर्म पर हस्ताक्षर, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर 2,500 रुपये दिलाने का झांसा दिया था और उसके बदले 200 रुपये भी लिए थे। पुलिस ने मामले में कई धाराओं में कार्रवाई की है।

 

यह भी पढ़ें- फायर ब्रिगेड भर्ती: 65 किलो वजन लेकर दौड़ने की शर्त पर मचा बवाल

 

ठगी के आरोप पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'प्रशासन की ओर से डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है। अगर हमलोग गैरकानूनी काम कर रहे हैं तो बताएं। हमारे कार्यकर्ताओं को डराना धमकाना और गिरफ्तार कराना, यह चलने वाला नहीं है। अगर हमारे कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया गया। मेरे कार्यकर्ताओं पर कोई भी आंच आई तो हम लोग उस अधिकारी को कोर्ट तक घसीटकर ले जाएंगे। हमलोग छोड़ने वाले नहीं हैं। योजना गैरकानूनी है तो हमें लिखित में दें।'

 

यह भी पढ़ें- SUV को टक्कर लगी तो ड्राइवर को उठा लिया, पूजा खेडकर के माता-पिता फंसे!

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस मामले से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया गया है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में महिलाओं से माई बहिन मान योजना के फॉर्म भरवाने के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं।

 

माई बहिन मान योजना क्या है?

बता दें कि माई बहिन मान योजना बिहार में महिलाओं को आर्थिक सहायता और सशक्त बनाने के लिए प्रस्तावित की गई है। इसे RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले घोषित किया था। इस योजना का उद्देश्य बिहार में कमजोर महिलाओं की आर्थिक मदद करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक भागीदारी बढ़ाना है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap