logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेट्रोल छिड़कर चूहे को जिंदा जलाया, झांसी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चूहे को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Jhansi News

पुलिस ने चार पर दर्ज किया केस। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी से क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक जिंदा चूहे को जलाने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। चारों ओरछा गेट कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इमसें एक युवक रस्सी से बांधकर जिंदा चूहा लाता है। इसके बाद एक दरवाजे से उसे उल्टा लटकाता है। लड़का डंडे से चूहे को पहले परेशान करता है और बाद में पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा चला देता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना ओरछा गेट के कसाई मंडी इलाके की है। 

 

वायरल वीडियो के आधार पर झांसी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारों की पहचान जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और शफीक के तौर पर हुई है। 47 सेकंड के वायरल वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'वैनिश-वैनिश यस पापा, वोट चोरी यस पापा', रामलीला मैदान में ममता ने सुनाई कविता

चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया, 'सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था। जिसमें एक जिंदा चूहे को ज्वलनशील पदार्थ डालते हुए उसको जलाने की घटना प्रकाश में आई है। प्राप्त वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 319/26 पंजीकृत किया है। जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और शफीक चारों ओरछा गेट थाना क्षेत्र कोतवाली के रहने वाले हैं। इन्हें नामित किया गया है।'

 

यह भी पढ़ें: दिल से किडनी तक, हाई ब्लड शुगर से इन 5 अंगों पर पड़ता खराब असर

एफआईआर पर क्या बोले इंटरनेट यूजर्स?

चूहे को जिंदा जलाने के मामले पर सोशल मीडिया पर जनता बंटी हुई है। कुछ का कहना है कि यह क्रूरता है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन अंसारी नाम के एक यूजर ने लिखा, 'इसी देश में इंसान को जान से मारने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।' अमित ने लिखा, 'चूहे आक्रामक प्रजातियां हैं। अब आगे क्या? चिकन खाने पर एफआईआर होगी?'

Related Topic:#UP News

और पढ़ें