logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओडिशा: कटक के मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, बचाव में लगे लोग झुलसे

ओडिशा के कटक में एस सी बी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की मौत हो गई है और कई लोग झुलस गए हैं।

ongoing rescue operation

मेडिकल कॉलेज में लगी आग, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ओडिशा के कटक में एक भयानक हादसा हुआ है। सोमवार को कटक में स्थित एस सी बी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में आग लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि बचाव के दौरान कई लोग झुलस गए। घायलों में पांच व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

हादसे के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।  सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। बता दें कि यह अस्पताल कटक शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कबतक ठंडा रहेगा मौसम? IMD ने 21 मार्च तक का बताया हाल

अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

इस हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएण मोहन चरण मांझी ने खुद अस्पताल का दौरा किया और मरीजों का हालचाल भी जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। 

11 सुरक्षाकर्मी भी घायल

आग लगने की घटना के बाद अस्पताल के कई कर्मचारी मरीजों की जान बचाने में लग गए। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के बाद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया। इस दौरान कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए।

 

ट्रामा केयर आईसीयू में अचानक आग लगने के बाद वहां धुआं तेजी से फैल गया। आईसीयू में मौजूद कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कई मरीजों को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: आने वाले समय में दिल्ली में होगी बारिश, क्या कहता है मौसम विभाग?

मरीजों को किया गया शिफ्ट

ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने बताया कि कुल 23 मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है। इनमें से सात मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान ही मौत हो गई, जबकि तीन अ्य मरीजों ने बाद में दम तोडड दिया। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

Related Topic:#Odisha News

और पढ़ें