logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उज्जैन की 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, महिलाओं-बच्चों समेत 15 से ज्यादा लोग फंसे

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक पांच मंजिला टावर में आग लगने की घटना सामने आई है। बचाव दल ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

fire broke out at the five storey tower in ujjain madhya pradesh

पांच मंजिला टावर में लगी आग, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार शाम एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत करीब 15 से 25 लोग अंदर फंस गए। घटना शहर के पुरानी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बागड़िया टावर की है। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में लगाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

 

कैसे लगी आग?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग के नीचे मौजूद एक मेडिकल स्टोर में लगी थी। इसके बाद आग से निकला धुआं वेंटिलेशन चैंबर के रास्ते ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं से भर गई। धुएं की वजह से लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। कई लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे।

क्रेन से पांचवीं मंजिल तक पहुंचे 

ऊपरी मंजिलों पर धुआं भर जाने के कारण लोग नीचे नहीं उतर पा रहे थे। कई महिलाएं सीढ़ियों से उतरने की स्थिति में नहीं थीं। ऐसे में नगर निगम की क्रेन की मदद ली गई। क्रेन के जरिए दो रेस्क्यूकर्मी ऊपर पहुंचे और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में जुट गए। इसी दौरान पांचवीं मंजिल पर फंसे कैंसर पीड़ित मरीज को भी बाहर निकाला गया।

क्या बोले लोग?

इसी दौरान तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर 304 में मौजूद पूनम चौरसिया और उनका बेटा भी फंस गए। पूनम ने बताया कि वह फ्लैट में सो रही थीं। अचानक नींद खुली तो बाहर और लिफ्ट के पास काफी धुआं दिखाई दिया। धुआं इतना ज्यादा था कि सांस लेना मुश्किल हो रहा था। उनके साथ फ्लैट में पांच लोग मौजूद थे। बाहर निकलने का रास्ता बंद होने पर उन्होंने घबराकर अपने पति को फोन किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी पांच लोगों को सुरक्षित निकालकर पहले बिल्डिंग की छत पर पहुंचाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा गया।

 

यह भी पढ़ें: हसीना, हिंसा और हिंदुस्तान के खिलाफ बयानबाजी, कैसे बिगड़ रहे ढाका के साथ रिश्ते?

 

बिल्डिंग में चल रहा था कार्यक्रम

बिल्डिंग में उस समय तीसरी मंजिल पर गरुड़ पुराण का कार्यक्रम भी चल रहा था। इसमें शामिल होने आए प्रत्यक्षदर्शी प्रहलाद शर्मा ने बताया कि आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। वह फायर ब्रिगेड की ओर से लगाई गई लंबी सीढ़ी की मदद से नीचे उतरने में सफल रहे, लेकिन वहां मौजूद कुछ महिलाएं सीढ़ी के सहारे नीचे नहीं आ पा रही थीं। बचाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी राहत टीमों की मदद की। प्रशासन ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालने पर विशेष ध्यान दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें