logo

ट्रेंडिंग:

राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, काम कर रहे 25 में से 7 मजदूरों की मौत

राजस्थान के भिवाड़ी की एक फैक्ट्री में उस समय आग लग गई जब इसमें सुबह के समय 25 मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

Fire

फैक्ट्री में लगी आग, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। इस आग की चपेट में आने से 7 लोग जिंदा जल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी मृतकों के शवों को निकाल लिया गया है और जिस समय यह घटना हुई उस समय फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे।  अभी भी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

यह घटना खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में आज 16 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई। इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीएन सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान इस घटना का पता चला और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: संभल: अश्लील वीडियो, ई-कचरा या घूस, किस वजह से SP ने सस्पेंड की SOG टीम?

 

बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में हुई इस घटना की जानकारी सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया जा रहा है कि आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप लेलिया और कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली की अंदर काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। 

 

आग पर काबू 

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: मुंबई डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप, मां-बाप बेहाल, बोले- 'हमारी जात का था आरोपी'

मौके पर पहुंचे अधिकारी

इस घटना की सूचना मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं और उन्होंने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। इस मामले में अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच होगी और इस बात की भी जांच होगी की क्या फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था। 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap