महाराष्ट्र के बोरीवली पश्चिम में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति डेढ़ साल की एक बच्ची के साथ रेप किया है। वह व्यक्ति लड़की के घर से उसे उठाकर ले गया और उसके बाद उसके साथ रेप किया। इस घटना के बाद माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने बताया कि जिस लड़के के साथ लड़की गई थी वह हमारी जात का था और हमें नहीं लगा था कि वह हमारी बच्ची के साथ ऐसा कर सकता है।
पीड़ित बच्ची के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लड़की के लापता होने की शिकायत जब हमने की तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद जब हम सो रहे थे तो पुलिस ने घर आकर हमें एक सीसीटीवी की वीडियो दिखाई। लड़की के पिता ने बताया कि उस फुटेज में जो लड़का हमारी बच्ची को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है उसे हम जानते थे।
यह भी पढ़ें: SIR में लापरवाही? चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 7 अफसरों को सस्पेंड किया
क्या बोले माता-पिता?
इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि पीड़ित बच्ची के माता-पिता को जब दिखाया गया कि इस व्यक्ति ने उनकी बच्ची को उठाया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। लड़की के पिता ने कहा, 'पुलिस ने जो वीडियो दिखाई उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति को हम जानते थे। हमें यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसा करेगा क्योंकि वह हमारी जात का ही था।'
न्याय की गुहार लगा रहा परिवार
लड़की के माता-पिता न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके पास अपना घर भी नहीं है और वह बाहर ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी की रात यह घटना हुई और हमें नहीं पता कि यह किसके कहने पर किया गया है।
लड़की के पिता ने कहा कि पुलिस ने हमें बताया है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि हमें नहीं पता कि किसे सजा मिलेगी और किसे गिरफ्तार किया गया है लेकिन जो भी आरोपी है उसे सजा मिलनी चाहिए।