logo

ट्रेंडिंग:

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर कई राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर कई राउंड्स फायरिंग की गई। पुलिस हमलावरों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

Disha patni

दिशा पाटनी। Photo Credit (@DishPatani)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर कई राउंड्स फायरिंग की गई है। यह खबर अभिनेता सलमान खान के घर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग होने की घटनाओं के बीच आई है। खबरों के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना शुक्रवार सुबह 4:30 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर 2 राउंड हवाई फायरिंग की।

 

हालांकि, इस हवाई फायरिंग में किसी को भी गोली लगने की खबर नहीं है। फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली गई है। मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने दिया बयान

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा, 'आज हमें सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पटानी (अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता) के आवास पर दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोलीबारी की सूचना मिली। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जांच के लिए एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैंने व्यक्तिगत रूप से परिवार से मुलाकात की और उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया।'

 

बरेली में रहता है परिवार

बता दें कि दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर उनका पूरा परिवार रहता है, जिसमें उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी और माता-पिता रहते हैं। दिशा पाटनी खुद मुंबई में रहती हैं। उनकी बहन खुशबू सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनके काफी फॉलोवर्स हैं।

 

इस मामले में अभी तक दिशा पाटनी और उनके परिवार का कोई रिएक्शन नहीं आया है।  

वीरेंद्र चारण गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिशा के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी वीरेंद्र चारण गैंग ने ली है। गैंग ने खुद दिशा के घर पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए गैंग ने कहा, 'जय श्री राम, राम राम सभी भाईयो को। वीरेन्द्र चारण, महेन्द्र सारण (डेलाणा)। भाइयों आज ये जो खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी की बहन के घर पर फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है।'

 

गैंग ने आगे कहा, 'इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया था। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।'

चारण गैंग ने क्या कहा?

चारण गैंग ने कहा, 'ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के आर्टिस्ट और उनसे जुड़े लोग हैं उन सभी के लिए है। जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए. हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap