मुंबई में अभिनेता
टाइगर श्रॉफ
पर फायरिंग की गई। मुंबई पुलिस ने एक बयान में बताया कि अभिनेता पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन बदमाशों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोली चलाई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक बीएमडब्ल्यू कार धीमी गति से भीड़ के बीच से गुजर रही है। लोग वीडियो और सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इसी बीच अचानक फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई। मुंबई पुलिस की 12 टीमें मामले की जांच जुटी हैं। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर भी मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। तभी जुहू थाना क्षेत्र के तहत घटना को अंजाम दिया गया। टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई है।
फोन करके समझाया था लेकिन...
अनिल पंडित ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जय महाकाल... जय श्री राम। राम राम जी सभी भाइयों को। जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधूलेते है। हमने इसको कॉल करके समझाया था, पर इसको समझ नहीं आया। इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी हमारी बात नहीं सुनेगा या
सलमान खान
के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा।'
खबर अपडेट की जा रही है...