बिहार की राजनीति में एक बार फिर नई हलचल देखने को मिल रही है। बिहार कैडर की पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उनके सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की अटकलें तेज हो गई हैं।
प्रशासनिक सेवा छोड़कर पारिवारिक कारोबार संभाल रहीं काम्या मिश्रा की जदयू के वरिष्ठ नेता से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। हालांकि इस बैठक के पीछे क्या उद्देश्य था और क्या काम्या मिश्रा वास्तव में राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर में चल रही थी नकली आयुर्वेदिक दवाओं की मिनी फैक्ट्री
कौन हैं काम्या मिश्रा?
काम्या मिश्रा बिहार कैडर की 2019 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रह चुकी हैं। वह मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। बिहार में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस पदों पर काम किया। काम्या को बिहार में एक तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। काम्या ने अचानक आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि वह पारिवारिक कारोबार संभालना चाहती हैं। उनके इस्तीफे के बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं। अब संजय झा से मुलाकात के बाद फिर से उनकी राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है।
संजय झा से क्या हुई बात?
सूत्रों के अनुसार काम्या और संजय झा के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस बातचीत में बिहार की राजनीति, महिलाओं की भागीदारी और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि काम्या जल्द ही जदयू में शामिल हो सकती हैं। जदयू उन्हें युवा और महिला चेहरा बनाकर पेश कर सकता है। जदयू के कई नेता चाहते हैं कि काम्या पार्टी में आएं। उनका मानना है कि काम्या के आने से पार्टी को युवाओं और महिलाओं का समर्थन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: आधी रात अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, TMC बनाम BJP क्यों हो गया केस?
काम्या ने क्या कहा?
काम्या मिश्रा ने अभी तक राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी पारिवारिक कारोबार पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि संजय झा से मुलाकात एक सामान्य मुलाकात थी। इसमें राजनीति को लेकर कोई बात नहीं हुई। काम्या की संजय झा से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विपक्षी दलों ने भी इस मुलाकात पर नजर रखी हुई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि काम्या राजनीति में आती हैं तो बिहार की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। सोशल मीडिया पर भी काम्या मिश्रा की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज है। उनके समर्थकों ने कहा कि काम्या को राजनीति में आना चाहिए।