logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने तीसरी पत्नी को पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस क्या बोली?

यूपी में सपा नेता एवं पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने अपनी तीसरी पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने पुलिस के पास पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें अपनी जान को खतरा जताया है।

Bulandshahr News

वायरल वीडियो से ली गई फोटो। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सपा नेता और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल है। इसमें बाल पकड़कर महिला को पीटा जा रहा है। फर्श पर बैठी महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है और पूर्व विधायक को झाड़ू भी मारती है।
 
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो 2 सितंबर का है, लेकिन सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। पीड़ित महिला का नाम अर्चना पांडा है। वह कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। बुलंदशहर कलेक्ट्रेट से एक किमी दूर स्थित अर्चना के आवास पर ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।  

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में क्या आरोप लगाया?

अर्चना पांडा ने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकारपुर थाने में शिकायत दी। इसमें उन्होंने घर में घुसकर पीटने और अपनी जान का खतरा जताया। बताया जा रहा है कि अर्चना पांडा गुड्डू पंडित की तीसरी पत्नी हैं। दोनों के बीच दो साल से विवाद चल रहा है। गुड्डू पंडित 2007 में पहली बार बसपा की टिकट पर डिबाई विधानसभा सीट से विधायक बने। 2012 में सपा की टिकट पर दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीता।

 

यह भी पढ़ें: कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले मंत्री के बचाव में क्यों उतरी MP सरकार?

 

अपनी शिकायत में अर्चना पांडा ने बताया कि मैं अपने बेटे समर पंडित के साथ घर पर थी। इसी बीच मेरे पति गुड्डू पंडित घर पहुंचे। वे चिल्लाकर और जोर-जोर दरवाजा पीटकर मुझे बुलाने लगे। दरवाजा खोलते ही गुड्डू पंडित ने मुझे फर्श पर गिरा दिया। मेरे साथ मारपीट की।

 

चीख-पुकार सुनकर मेरा नौकर मौके पर पहुंचा। उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनते देख गुड्डू पंडित पीछे हट गया। तभी किसी तरह जान बचाकर मैं बाहर की तरफ भागी।

तो यह है विवाद की वजह

अर्चना ने बताया कि अदालत में उनका तलाक का केस चल रहा है। गुड्डू पंडित चाहते हैं कि तलाक का केस वापस ले लिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड्डू पंडित और उनके परिवार से लगतार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: निशांत कुमार को माला पहनाने गए, चोर ले उड़े गले से 7 लाख की चेन

बुलंदशहर पुलिस ने क्या कहा?

वायरल वीडियो पर बुलंदशहर पुलिस ने कहा, 'किसी बात को लेकर पति-पत्नि के बीच विवाद हुआ है। घटनास्थल इनके घर का है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।' वहीं सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि कांग्रेस नेता ने शिकायत दी है। वीडियो और आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें