logo

ट्रेंडिंग:

'कल बाहर आ जाएंगे', इरफान सोलंकी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

सपा नेता इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके वकील ने उम्मीद जताई है कि पूर्व विधायक सोलंकी शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं।

Irfan Solanki News.

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी। ( Photo Credit: X/@IrfanSolanki)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

आजम खान के बाद एक और सपा नेता को जमानत मिल गई है। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाबाबाद हाई कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में बड़ी राहत दी है। सोलंकी के अलावा दो अन्य लोगों को जमानत मिली है। साल 2022 में इरफान सोलंकी और अन्य के खिलाफ जाजमऊ थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

 

 

जमानत मिलने के बाद इरफान सोलंकी के वकील इमरान उल्लाह ने कह, 'यह मामला गैंगस्टर एक्ट से जुड़ा है। इरफान सोलंकी और अन्य के खिलाफ 2022 में मामला दर्ज किया गया था। दिसंबर 2022 में सोलंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद जेल में रहते हुए उन्हें 6 और मामलों में फंसाया गया था। हाई कोर्ट ने उन्हें पहले के मामलों में और आज आखिरी मामले में जमानत देकर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुझे लगता है कि वह कल बाहर आ जाएंगे।'

 

आज मैं बहुत खुश हूं:  नसीम सोलंकी

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने खुशी जाहिर की। दो साल बाद मिली जमानत पर सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आज के दिन के लिए लंबा इंतजार किया है। आज की राहत को बयां नहीं कर सकता हूं। नसीम ने आगे कहा कि अपनी जनता के आशीर्वाद से ही कोर्ट कचहरी की लड़ाई लड़ पाई हूं। नसीम ने अखिलेश यादव का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया है। नसीम सोलंकी मौजूदा समय में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap