logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सच्चा हिंदू धर्म का दिखावा नहीं करता' BJP से दूरी के बाद अन्नामलाई की बदली भाषा

तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई अपने एक नए बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा हिंदू अपने धर्म का दिखावा नहीं करता, बल्कि सभी के साथ समान व्यवहार करता है।

K Annamalai highlight on true Hindu in Pollachi

के. अन्नामलाई, Photo Credit: annamalai_k/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने धर्म, जाति और राजनीति को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चा हिंदू अपने धर्म का प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करता है। अन्नामलाई के इस बयान की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

 

अन्नामलाई ने यह बात तमिलनाडु के पोलाची में अपनी संस्था 'वी द लीडर्स' की ओर से आयोजित 'ड्रग-फ्री पोलाची जागरूकता सम्मेलन' के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वह एक गर्वित भारतीय, राष्ट्रवादी और हिंदू हैं लेकिन जब घर से बाहर निकलते हैं तो अपनी जाति और धर्म को पीछे छोड़ देते हैं। उनका मानना है कि सार्वजनिक जीवन में सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर को CM का 1047 करोड़ का तोहफा, पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास जल्द

 

अपने संबोधन में अन्नामलाई ने कहा कि सच्चा हिंदू कभी किसी व्यक्ति को ऊंचा या नीचा नहीं समझता। वह समाज में बराबरी, भाईचारे और एकता की भावना को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि धर्म का हर समय प्रदर्शन करने या उसका प्रचार करने की जरूरत नहीं होती। उनके अनुसार, सभी लोगों को साथ लेकर चलना ही हिंदू धर्म की वास्तविक भावना है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

'वी द लीडर्स' बनेगा राजनीतिक दल

अन्नामलाई ने अपने नए संगठन 'वी द लीडर्स' के भविष्य को लेकर भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह संगठन उचित समय पर राजनीतिक दल का रूप लेगा और तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएगा। हालांकि उन्होंने पार्टी के गठन की तारीख का खुलासा नहीं किया। उल्लेखनीय है कि अन्नामलाई ने पिछले महीने BJP से इस्तीफा देने के बाद नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की थी और भविष्य में विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा भी जाहिर की है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के विश्वविद्यालयों में VC नियुक्ति के नियम बदले, जानिए किसे होगा फायदा

2031 के चुनाव में युवाओं पर जताया भरोसा

अपने भाषण में अन्नामलाई ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दावा किया कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 39 वर्ष से कम उम्र के युवाओं ने सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 2031 के चुनाव में भी युवा बड़ा बदलाव लाएंगे। उन्होंने बताया कि 'वी द लीडर्स' से जुड़े 54 प्रतिशत सदस्य 35 वर्ष से कम आयु के हैं और करीब 17 प्रतिशत महिलाएं संगठन का हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्होंने अगले छह महीनों में 50 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय करते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण के अभियान में शामिल होने की अपील भी की।


और पढ़ें