पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 'पंजाब हल खालिस्तान' नाम से फोर्टिस अस्पताल को यह धमकी ईमेल पर मिली है। धमकी मिलने के बाद से ही पूरे मोहाली में हाई अलर्ट है। मोहाली अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मैसेज में दावा किया गया है कि दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। पोलोनियम के एक रेडियो एक्टिव पदार्थ है, जो जहरीला होता है। धमकी भरे मेल में साफ लिखा है कि फोर्टिस अस्पताल से अब भगवंत मान की लाश ही निकलेगी।
'भगवंत मान की लाश निकलेगी अस्पताल से'
धमकी में यह भी लिखा है, 'अपने बच्चे बचाओ, आज मोहाली स्कूल को बंद रखो।' मेल में हाई लाइट किया गया है कि 'भगवंत मान की लाश निकलेगी फोर्टिस अस्पताल से।' यह भी दावा किया गया है कि भगवंत मान को पोलोनियम दिया गया है, जिंदा नहीं निकलेंगे।
पंजाब के पुलिस के अधिकारी दिलावर सिंह ने अपने कमर पर विस्फोटक बांधकर मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम धमाके में उड़ा दिया था। उनके साथ-साथ 16 अन्य लोग मारे गए थे। यह वारदात साल 1995 में हुई थी। यही धमकी अब भगवंत मान को दी गई है।
यह भी पढ़ें: प्रताप बाजवा ने भगवंत मान से पूछा आप कौन हैं? CM बोले 2022 में नहीं पता चला?

भगवंत मान लगातार दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मोगा में एक रैली के बाद उन्हें कुछ दिक्कतें आईं थीं, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने कहा है कि अभी भगवंत मान को शिफ्ट करने का उनका कोई प्लान नहीं है। एक ऐसी ही ईमेल 11 फरवरी को भेजी गई थी, इसे फर्जी धमकी करार दी गई थी।
यह भी पढ़ें: 'बदले की कार्रवाई की जा रही', भगवंत मान सरकार पर पंजाब केसरी ने क्या आरोप लगाए?
पंजाब पुलिस ने क्या कहा है?
मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस तरह के ईमेल पहले भी 11 फरवरी को आए थे, जो बाद में फर्जी साबित हुए। इस बार भी पैटर्न एक जैसा है। मंगलवार को करीब 16 स्कूलों को भी ऐसे ही धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे वहां भी सर्च ऑपरेशन चले। पुलिस का कहना है कि ऐसे ईमेल ज्यादातर स्पूफ्ड आईपी से भेजे जाते हैं। प
11 फरवरी को भी मिली थी धमकी
पहले वाले ईमेल अमेरिका के आईपी से आए थे और रिकवरी ईमेल बांग्लादेश से आए थे। जांच में पता चला कि ये सब फर्जी होते हैं, कोई संगठन जिम्मेदारी नहीं लेता। अभी तक कहीं से भी कोई बम या खतरनाक चीज नहीं मिली। जांच जारी है ताकि भेजने वाले का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया है कि सीएम मान, हॉस्पिटल स्टाफ, स्कूलों के बच्चे और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस कह रही है कि घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस अलर्ट पर है।