logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार रिवर्स करते समय भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में गाड़ी को पीछे मोड़ने के कारण हुए भीषण हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

Delhi Dehradun Expressway

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें हरियाणा के सोनीपत से हरिद्वार जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तब हुई जब परिवार की फॉर्च्यूनर कार एग्जिट से आगे निकल गई और कार सवार ने वहीं से रिवर्स लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने फॉर्च्यूनर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे फॉर्च्यूनर कार काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई और दूसरी स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई और अपनी छत के बल गिर गई।  

 

परिवार अपनी कार से हरिद्वार की यात्रा पर निकला था। हलगोया कट को पार करने के बाद कार का एग्जिट छूट गया, जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को बैक गियर में दौड़ा दिया।यह फैसला जानलेवा साबित हुआ क्योंकि उसी समय पीछे से तेज गति में आ रही एक दूसरी एसयूवी ने उनकी कार को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि दूसरी गाड़ी पलट कर अपनी छत के बल सड़क पर गिर गई।  

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों के घर पुलिस की छापेमारी में क्या मिला?

घायलों की जानकारी

इस हादसे में 78 साल के चरण सिंह, उनकी 71 साल की पत्नी सुदेश, 37 साल की बहू प्रीति और 9 साल के बच्चे शिवांश की मौत हो गई है। इस घटना में परिवार के तीन और लोग, प्रवीण तेवतिया और प्रीति सहदेव भी बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: फैजल खान के बॉडीगार्ड्स ने चलाए अवैध हथियार, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

प्रशासन की तरफ से की गई जांच

सहारनपुर के डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि यह हादसा हाईवे पर गाड़ी को रिवर्स करने की वजह से हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। हादसे के वक्त स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर रास्ता साफ कराया।


और पढ़ें