logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तिरुपति में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत

तिरुपति में बॉयलर फटने से पांच मजदूरों की जान चली गई। एक अन्य मजदूर जिंदगी की जंग लड़ रहा। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख प्रकट किया।

representative image of dead body

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Chatgpt Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक निजी कंपनी में वाटर बॉयलर फटने से पांच मजदूरों की जान चली गई। हादसा श्री सिटी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में हुआ है। एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख प्रकट किया।

 

पुलिस के मुताबिक दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और घायल को बेहतरीन इलाज मुहैया करवाने का निर्देश दिया है।

 

यह भी पढ़ें: आगरा हाईवे पर डंपर-कंटेनर की भिड़ंत, आग में जिंदा जले 2 लोग

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित टीआईएल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में यह हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। तिरुपति के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायुडु ने पांच मौतों की पुष्टि की है। अभी तक विस्फोट की वजह नहीं पता चली है। पुलिस जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पर हादसे के बाद कंपनी के वीडियो और फोटो वायरल हैं। इसमें इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढहा दिख रहा है। घायलों को मलबे से निकाला जा रहा है। 

मृतकों की पहचान 

  • गौरव रॉय
  • चिन्ना मस्तान
  • रमेश 
  • वासु 

 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...

 

 

Related Topic:#Andhra Pradesh News

और पढ़ें