logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली फिर से बनीं 'गैस चैंबर'! जानिए NCR के AQI का हाल

दिवाली के बाद दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब हो गया है। दिल्ली में हवा इतनी खराब हो गई है कि इसकी तुलना गैस चैंबर से की जा रही है।

Delhi Pollution

दिल्ली प्रदूषण, Photo Credit- ANI

राजधानी दिल्ली सहित NCR में दीपावली के बाद से बहुत बुरा हाल है। कई दिनों से धुंध और कोहरे की एक परत आसमान में छाई हुई है। सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने बताया है कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। हवा में प्रदूषण का लेवल इस कदर बढ़ गया है कि इसे गैस चैंबर कहना गलत नहीं होगा।

 

2 नवंबर की सुबह दिल्ली का औसत AQI 377 दर्ज किया गया जो कि 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। एम्स और आसपास की जगहों में AQI 421 और वजीरपुर में AQI 432 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। इसके अलावा चांदनी चौक का भी यही हाल है। यहां AQI 414 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। आनंद विहार में बहुत खराब श्रेणी में AQI 392 दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें- फलोदी में भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर-ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत

NCR का भी यही हाल

नोएडा की हालत भी दिल्ली जैसी ही बनी हुई है। नोएडा में AQI खराब श्रेणी में 292 पर दर्ज किया गया। गाजियाबाद में खराब श्रेणी में AQI 298 और गुरुग्राम में AQI 276 दर्ज किया गया। दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक AQI 491 तक पहुंच गया जो कि दुनिया के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा है।

स्मॉग की मोटी परत

पॉल्युशन के लगातार बढ़ने और स्मॉग छाने से विजिबिलिटी खराब हुई है। मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग के पास विजिबिलिटी का लेवल घटकर 900 मीटर तक पहुंच गया जबकि IGI एयरपोर्ट पर सिर्फ 1300 मीटर रह गया। इस समय हवा की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी थी। कई बार हवा बिल्कुल शांत हो गई।

 

यह भी पढ़ें- भगवंत मान के जूतों की रखवाली के लिए तैनात हुए कांस्टेबल, विपक्ष ने उठाए सवाल

जानें AQI का हाल

एम्स- AQI 421

चांदनी चौक- AQI 414

बुराड़ी- AQI 412

द्वारका- AQI 407

IGI एयरपोर्ट- AQI 364

ITO -AQI 312

नरेला- AQI 388

अलीपुर- AQI 381

आनंद विहार- AQI 392

गुरुग्राम- AQI 276

गाजियाबाद- AQI 298

नोएडा- AQI 292

Related Topic:#Delhi pollution

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap