logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फलोदी में भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर-ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत

फलोदी जिले में हाईवे पर एक खड़े ट्रक से टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं।

Phalodi Accident

फलोदी एक्सीडेंट, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान के फलोदी जिले में भारतमाला हाईवे पर हनुमान सागर में एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। 2 अक्टूबर देर शाम एक खड़े ट्रक में तेज आती टेंपो ट्रैवलर आ कर घुस गई। यह टकराव इतना भयानक था कि बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हैं। यह सभी लोग सूरसागर के रहने वाले हैं।

 

जोधपुर के सूरसागर निवासी 18 लोग बीकानेर के कोलायत मंदिर के दर्शन कर के वापस लौट रहे थे। फलोदी के SP कुंदन कंवरिया ने हादसे में मरने वालों की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा, 'हादसे में 15 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 3 घायलों को तुरंत ओसियां हॉस्पिटल भेजा गया, जहां से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रेफर किया गया।'

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 8 साल के दलित छात्र को टीचरों ने महीनों तक पीटा, पैंट में बिच्छू डाला

शवों को निकालने में मशक्कत

यह एक्सीडेंट इतना भयावह था कि लोगों के शवों को टेंपो से निकालने में पुलिस और वहां मौजूद लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई शव ट्रेवलर के सीटो और लोहे में बुरी तरह फंस गए थे। फलोदी के DSP अंचलसिंह देवड़ा ने बताया कि टक्कर बहुत जबरदस्त थी क्योंकि टेंपो ट्रेवलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

 

फलोदी थाना इंचार्ज अमानाराम ने कहा, 'इस घटना में मरने वाले और घायल सभी जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले थे। यह सभी परिवार के साथ कोलायत दर्शन कर लौट रहे थे।' घटनास्थल पर पुलिस, SDRF और राहत दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में मरने वालों के लिए शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'हादसे से हुए जनहानि से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं लोग और उनके परिवार वालों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को  2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।  

 

यह भी पढ़ें- आंध्र के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माता ने भगदड़ को ‘एक्ट ऑफ गॉड’ बताया

सीएम ने दिलाया भरोसा

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

 

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे अभी जानकारी मिली है कि फलोदी के मतोड़ा में सड़क हादसे में 15 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बहुत दुखी है। भगवान सभी मरने वालों को शांति दे और परिजनों को हिम्मत दें तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Related Topic:#Rajasthan News

और पढ़ें