logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में 60 हजार करोड़ निवेश से गांव-गांव पहुंचेगा इलाज, अडानी का बड़ा ऐलान

गौतम अडानी ने बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इसमें अडानी सेंटर फॉर आई डिजीज और अडानी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेज की स्थापना शामिल है।

Gautam Adani announces investment in Bihar

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को बिहार के सारण जिले से एक बड़ा ऐलान किया। मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस मौके पर प्रीति अडानी भी मौजूद रहीं।

 

यह सिर्फ निवेश की घोषणा नहीं थी बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बड़ी योजना भी थी। कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों तक आधुनिक आंखों के इलाज की सुविधा पहुंचाने की पहल की शुरुआत की गई।

 

यह भी पढ़ें: कानपुर में सपा विधायक ने खून से लिखा पत्र, कुर्ता और चप्पल पहनना भी छोड़ा

गांवों तक पहुंचेगी आधुनिक आंखों की चिकित्सा

अडानी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की संयुक्त पहल के तहत 'अडानी सेंटर फॉर आई डिजीज' और 'अडानी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैलमिक साइंसेज' स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना का मकसद बिहार समेत ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों को सस्ता और बेहतर आंखों का इलाज उपलब्ध कराना है।

 

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसे दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई केयर नेटवर्क के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से गांव स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

बिहार को बताया अवसरों की धरती

अपने संबोधन में गौतम अडानी ने बिहार की संस्कृति और विरासत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मस्तीचक और गायत्री मंदिर पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने बिहार को प्रतिभा और अवसरों की धरती बताते हुए कहा कि आने वाले समय में समूह शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर काम करेगा। उन्होंने संकेत दिए कि स्कूल, कॉलेज और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जाएगा। इससे साफ है कि अदाणी समूह सिर्फ उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि सामाजिक विकास में भी योगदान देना चाहता है।

 

यह भी पढ़ें: 'ठाकुर हूं, BJP को कभी वोट नहीं दूंगा', बुलडोजर चलाए जाने पर वकील का एलान

बिहार में पहले से चल रहे कई बड़े प्रोजेक्ट

अडानी समूह बिहार में पहले से कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बनाया जा रहा है। इस परियोजना की लागत करीब 26,482 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा सुल्तानगंज-सबौर सड़क परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। यह परियोजना भागलपुर और सबौर के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं, अंबुजा सीमेंट के जरिए मुजफ्फरपुर और किशनगंज में नई सीमेंट फैक्ट्रियां लगाने की तैयारी भी चल रही है।


और पढ़ें