logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इधर आ तुझे नेता बनाता हूं...', MLA नंद किशोर ने विपक्षियों को जमकर दीं गालियां

उत्तर प्रदेश के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विपक्षी नेताओं के साथ गाली-गलौज की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Nand kishore

नंदकिशोर गुर्जर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर सुर्खियों में हैं। लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर विधायक एक ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच गए, जहां विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के मुद्दों पर बातचीत करने के बजाय बहस हुई, जहां नंदकिशोर गुर्जर ने विपक्षी नेताओं को जमकर गालियां और धमकी दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को रुकवाने के लिए पहले से ही पुलिस पहुंची थी। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

5 सितंबर की शाम को नंदकिशोर गुर्जर मोती महल डीलक्स होटल गए थे, जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन आए थे। विपक्षी नेताओं ने जब लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर आरोप लगाना शुरू किया तो नंदकिशोर गुस्से से तिलमिला उठे। गुस्से में आकर वह विपक्षी नेताओं को गालियां देने लगे।

 

यह भी पढ़ें: सरकारी पैसे भेजने का झांसा देकर ले लिया ATM, खाते में मंगाए 3 करोड़ रुपये

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल

जब नंदकिशोर गुर्जर अपने समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे, तब विपक्षी नेताओं को देखकर वह गुस्सा हो गए। उन्होंने विपक्षी नेताओं से कहा, 'मैं बनाऊंगा तुम्हें नेता।' इसके साथ ही नेताओं को मां-बहन की गालियां दीं। इससे नेताओं के बीच झगड़े की स्थिति बन गई। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस को वहां जाना पड़ा।

 

पुलिस को जैसे ही इस मामले के बारे में पता चला, वह मामले को शांत कराने होटल पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बिना अनुमति के हो रही थी। इस वजह से पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी। साथ ही, पत्रकारों और नेताओं से अपील की कि सभी लोग खाना खाकर चले जाएं। जब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी तो वहां मौजूद पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित, सरकार ने झोंकी ताकत

वीडियो पर लोगों की राय

वायरल वीडियो में नंदकिशोर गुर्जर विपक्षी पार्टी के नेता को गाली देते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेता को धमकियां भी दीं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने नंदकिशोर गुर्जर के व्यवहार का विरोध किया। साथ ही कई लोगों ने कहा कि इस तरह के व्यवहार की वजह से पार्टी की छवि खराब होगी।


और पढ़ें