logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे भगाया गया', BJP छोड़ SP में शामिल होने पर ऐसा क्यों बोले भवानी भीख शुक्ला?

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बड़े नेता भवानी भीख शुक्ला अपने बेटों के साथ बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह बृजभूषण के करीबी माने जाते रहे हैं।

Bhavani Bhikh Shukla with Akhilesh Yadav भवानी भीख शुक्ला

भवानी भीख शुक्ला सपा में शामिल हुए, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पार्टी नेता बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी नेता भवानी भीख शुक्ला ने पार्टी छोड़ दी है और अब वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। भवानी भीख शुक्ला बीजेपी के दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। 

 

भवानी भीख शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बड़े नेताओं में शामिल हैं। भवानी भीख शुक्ला अकेले सपा में शामिल नहीं हुए बल्कि उनके बेटे भी बीजेपी छोड़ अखिलेश यादव के साथ आ गए हैं। गोंडा जिले की राजनीति में इसे काफी अहम बदलाव माना जा रहा है। पार्टी छोड़ने पर उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: नवंबर में हरियाणा दौरे पर PM मोदी, पंचकूला में होंगी BJP की बड़ी बैठकें

 

बेटे भी सपा में शामिल

भवानी भीख शुक्ला अकेले ही समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हुए बल्कि उनके बेटे भी उनके साथ पार्टी में शामिल हुए। उनके बेटों के नाम भी सुर्खियों में रहते हैं क्योंकि उन सभी के नाम हिंदु धर्म के भगवानों के नाम पर हैं। उनके बेटों के नाम कृष्ण शुक्ला, भगवान शुक्ला, शिव शुक्ला, विष्णु शुक्ला और शंकर शुक्ला हैं जो अब अखिलेश के साथ हैं। सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व ही बुधवार को कृष्ण शुक्ल ने सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकत की तस्वीरें भी शेयर की थी। 

क्यों छोड़ी बीजेपी?

भवानी भीख शुक्ला का करीब एक साल पहले मौजूदा विधायक के समर्थकों और ब्लॉक प्रमुख जुगरानी के बेटों के साथ विवाद हुआ था। उस विवाद के दौरान हुई मारपीट ने भवानी भीख शुक्ला के पार्टी में विचार को बदलकर रख दिया। उस दौरान हुई मारपीट में विष्णु शुक्ला के सिर में गंभीर चोटें आई थी जिससे वे करीब एक हफ्ते तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे थे। 

 

यह मामला उस दौरान काफी चर्चा में भी रहा था। मामले में किसी पर कोई मुकदमा नहीं लिखे जाने की भी काफी चर्चा रही थी। उसी मामले ने भवानी भीख शुक्ला का बीजेपी से मोह भंग किया है। जिसके बाद बुधवार को करीब पांच बजे भवानी भीख शुक्ला के बेटे के सोशल मीडिया अकाउंट से डाली गई एक पोस्ट में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ शुक्ला पिता-पुत्र दिखे।

 

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस: दिल्ली से उत्तराखंड तक प्रदर्शन, राजभवन के बाहर धरना

बीजेपी पर लगाए आरोप

भवानी भीख शुक्ला ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा, 'मैंने खुद बीजेपी नहीं छोड़ी है, मुझे पार्टी से भगाया गया है।' उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल हुए विवाद के बाद उनके बेटे की स्थिति खराब थी लेकिन पार्टी के नेताओं ने उनका हाल तक नहीं पूछा। अब वह अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 


और पढ़ें