logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गोरखपुर: रात 1:30 बजे पति से वीडियो कॉल, अगले ही पल महिला ने लगाई फांसी

गोरखपुर के झगहा पुलिस स्टेशन के पांडे टोला इलाके में शुक्रवार को 25 साल की महिला ने अपने पति से वीडियो कॉल पर हुई बहस के बाद आत्महत्या कर ली।

Gorakhpur news

प्रतीकात्मक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के झगहा पुलिस स्टेशन के पांडे टोला इलाके में शुक्रवार देर रात एक 25 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने पति से वीडियो कॉल पर हुई बहस के बाद आत्महत्या कर ली।

 

खबर के मुताबिक, मृतक महिला काफी दिनों से अपने ससुराल में परेशान चल रही थी, जिसके कारण वह अपने मायके में आकर रह रही थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला ने अपने पति को वीडियो कॉल किया था। कॉल के दौरान हुई बहस के बाद महिला ने फांसी से लटककर अपनी जान दे दी।

 

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम के पास टूटा बड़ा ग्लेशियर, पत्थरों के साथ बर्फ का सैलाब

भाई के घर पर लटकी हुई मिली बॉडी

पुलिस ने बताया कि मृतक की बॉडी उसके भाई के घर पर लटकी हुई मिली। भाई के घर वह पिछले कुछ दिनों से रह रही थी। महिला के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर उसे मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी 2017 में छपिया गांव के एक शख्स से हुई थी। बाद में घरेलू झगड़े के बाद दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक 6 साल की बेटी है। 

दो महीने पहले की दूसरी शादी

महिला ने करीब दो महीने पहले गोरखपुर के चौरी चौरा के फुटहवा के रहने वाले एक आदमी से दूसरी शादी की थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद, उसके पति, सास और ननद ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया, जिससे उसे झगहा में अपने मायके लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी हैं और रील बनाने का शौक है? सावधान, ये खबर आपके लिए है

जांच में जुटी पुलिस

महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि एक फोन कॉल को लेकर उसकी अपने पति से कहासुनी हो गई थी। रात करीब 1.30 बजे, उसकी बेटी ने उसकी बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी हुई देखी। बाद में बेटी घरवालों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

बता दें कि इससे पहले यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली अभिनेत्री त्विषा शर्मा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल लटका मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या की खातिर उकसाने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें