logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जनगणना ट्रेनिंग में लग गई 'Girlfriend Pant' की ड्यूटी, लिस्ट में अपडेट हुआ नाम

मध्य प्रदेश के गुना जिले मे जनगणना के लिए नगर निगम ने 36 कर्मचारियों की लिस्ट जारी की गई जिन्हें ट्रेनिंग देने का आदेश जारी किया गया था।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

मध्य प्रदेश के गुना जिले में जनगणना की तैयारी चल रही है। इसी बीच नगर निगम ने 36 कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का आदेश जारी किया। ट्रेनिंग 17 से 19 अप्रैल तक गांधी वोकेशनल कॉलेज में होनी है लेकिन इस साधारण आदेश में एक इतनी बड़ी गलती हो गई कि सारा डॉक्युमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

आदेश की सूची में एक कर्मचारी का नाम लिखा था – 'Girlfriend Pant'। इतना ही नहीं, उनके यूजर आईडी में भी 'Girlfriend' शब्द था। लोग हैरान रह गए। जब लोगों ने दिए गए मोबाइल नंबर को कॉलर आइ़डेंटिफिकेशन ऐप पर चेक किया तो पता चला कि वह नंबर प्रेमिका पंत का है।

 

यह भी पढ़ें: 'बदतमीजी की भाषा लिखी है', जाति जनगणना रोकने वाली याचिका पर SC ने लगाई फटकार

ट्रांसलेट के दौरान हुई गलती

दरअसल, हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करते वक्त नाम 'प्रेमिका' शब्द को सीधे 'Girlfriend' में बदल दिया गया। अनुवाद में गलती हो गई और नाम को शाब्दिक अर्थ में लिख दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: जनगणना में खुद ही भर पाएंगे अपनी डीटेल, जान लीजिए सबसे आसान तरीका

सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

यह खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर लोग इसका मजाक बना रहे हैं। कोई कह रहा है 'सरकारी दफ्तर में भी रोमांस', तो कोई कुछ और कह रहा है। हालांकि, नगर निगम के अधिकारी इसे साधारण टाइपिंग या क्लर्कल मिस्टेक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह छोटी सी चूक है। लेकिन यह विभाग और कर्मचारियों की लापरवाही को दिखाता है। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें