logo

ट्रेंडिंग:

गुजरात में अतुल सुभाष जैसी घटना, पति ने सुसाइड से पहले जारी किया Video

मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू अक्सर उससे झगड़ा करती थी और उसे छोड़कर अपने मायके जाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी।

Botad suicide case

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गुजरात के बोटाद जिले एक सनसनीखेज घटना घटी है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि बोटाद में एक महिला ने अपने पति को मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

मृतक 39 वर्षीय पति ने सुसाइड वीडियो नोट छोड़ा है। वीडियो में उसने अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है और अपने परिवार से उसकी मौत के लिए पत्नी को सबक सिखाने के लिए कहा है।

 

बोटाड के जमराला गांव में 30 दिसंबर को पति का अपने घर की छत से लटका हुआ शव मिला था। मौत के बाद शख्स के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मृतक के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू अक्सर उससे झगड़ा करती थी और उसे छोड़कर अपने मायके जाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी।

 

वीडियो रिकॉर्ड करके आत्महत्या कर ली

 

एफआईआर के मुताबिक, मृतक पति अपनी पत्नी को घर वापस आने और उसे मनाने के लिए अपने ससुराल गया था। हालांकि, जब पत्नी ने पति के घर जाने से मना कर दिया, तो वह वापस लौट आया। इसके बाद उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर आत्महत्या कर ली। 

 

दिल्ली में भी सुसाइड

कुछ इसी तरह ही घटना राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन में भी घटी। यहां एक 40 साल के शख्स ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। इस केस में भी मृतक ने एक घंटे का वीडियो बनाया था। मामले में दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

अतुल सुभाष सुसाइड केस

 

बता दें कि यह घटना बेंगलुरु में हुए अतुल सुभाष सुसाइड केस की याद दिलाती है। अतुल ने आत्महत्या से पहले 1 घंटे 23 मिनट का वीडियो और 24 पेज का सुसाइड नोट जारी करके अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार वालों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। अतुल ने निकिता सिंघानिया पर तलाक के मामले को निपटाने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। अतुल ने निकिता पर कई तरह के फर्जी केस दर्ज कराने के आरोप लगाए थे। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap