logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हमें लगा कि आग लगी है', फायर ब्रिगेड बुलाकर धुलवाया BJP विधायक का घर

गुजरात के एक विधायक बच्चूभाई खाबड़ ने अपने बंगले की धुलाई कराने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया। वीडियो वायरल होने के बाद नगरपालिका ने विधायक से 2,700 रुपये की रसीद काटी।

house

बच्चूभाई खाबड़ का घर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के दाहोद जिले के विधायक बच्चूभाई खाबड़ पर आरोप लगा है कि उन्होंने बंगला धुलवाने के लिए सरकारी फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी डालकर बंगले को बाहर से साफ किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नगरपालिका ने बच्चूभाई खाबड़ से 2,700 रुपये लिए। इस मामले को लेकर नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि जब उन्हें विधायक का फोन आया तो उन्हें लगा कि बंगले में आग लगी है। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को भेजा गया। हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि बंगले में कोई हादसा नहीं हुआ था। इसलिए फायर ब्रिगेड की पूरी टीम को वापस बुलाया गया।

 

यह मामला दाहोद जिले की धानपुर तहसील के पीपेरो गांव का है। इसी गांव में विधायक बच्चूभाई खाबड़ का बंगला है, जिसकी सफाई के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। इस मामले को लेकर नगरपालिका के अधिकारियों ने विधायक पर सवाल उठाए हैं। नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि बच्चूभाई ने पहले यह नहीं बताया था कि वह घर की सफाई के लिए फायर ब्रिगेड बुला रहे हैं। मामला वायरल होने के बाद लोगों ने विधायक बच्चूभाई का विरोध किया। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले को लेकर विधायक बच्चूभाई खाबड़ ने अभी तक कोई सफाई नहीं दी है।

 

यह भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने की तैयारी, BJP सरकार लाएगी बिल

नगरपालिका के अधिकारी ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर देवगढ़ बारिया नगरपालिका के धर्मेश कलाल ने खास जानकारी दी है। उन्होंने एएनआई के पत्रकारों से कहा, 'मुझे पहले विधायक बच्चूभाई का फोन आया था, जिसमें उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजने के लिए कहा। तब हमें लगा कि बंगले में कोई गंभीर हादसा हुआ होगा। इसलिए मैंने तुरंत फायर डिपार्टमेंट को कॉल किया और गाड़ी भेज दी। बंगले के पास पहुंचने पर फायरमैन ने अपने अधिकारी को बताया कि उनसे एक खास काम करने के लिए कहा जा रहा था। फायर अधिकारी ने उन्हें तुरंत ऐसा न करने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिकारी ने मुझे स्थिति समझाने के लिए फोन किया और मैंने भी निर्देश दिया कि वह काम नहीं किया जाना चाहिए और इस ट्रिप का खर्च वसूला जाना चाहिए। इसके बाद विधायक को 2,700 रुपये का भुगतान करना पड़ा।'

 

इसके बाद इस मामले को लेकर नगरपालिका के दूसरे फायर ऑफिसर मयूर सिंह चौहान ने कहा, 'कल दोपहर मुझे हमारे चीफ धर्मेश-भाई का फोन आया, जिसमें पीपेरो गांव से आई एक कॉल के बारे में बताया गया। मुझे फायर टेंडर भेजने का निर्देश दिया गया। मैंने अपने सीनियर को कॉल के बारे में बताया और फायर गाड़ी भेज दी। जब गाड़ी पीपेरो गांव में बच्चूभाई के घर पहुंची, तो उनके साथियों ने हमसे घर धोने के लिए कहा और खास तौर पर सामने से धोने का निर्देश दिया। इसके बाद मेरे स्टाफ ने मुझे फोन करके बताया कि यह एक गलत कॉल थी और हमसे घर धोने के लिए कहा जा रहा था। मैंने ऑपरेशन रोक दिया और तय 2,700 रुपये का शुल्क वसूल किया।'

 

यह भी पढ़ें: 'हाथ काट दो, जमानत मैं करवा दूंगा', UP के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

वायरल हुआ वीडियो

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने विधायक बच्चूभाई के विरोध में अपनी राय रखी। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि इमरजेंसी फायर ब्रिगेड विभाग ने बंगले की सफाई कराने के लिए फायर ब्रिगेड को क्यों भेज दिया। बढ़ते विवाद को देखते हुए नगरपालिका विभाग की ओर से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related Topic:#State News#Gujrat

और पढ़ें