logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेट फाड़ा, हवा में उछाली आंत, मां के आशिक को बेटों ने मार डाला

गुजरात के गांधीनगर में दो युवकों ने अपनी मां के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने शख्स के पेट के अंग काट दिए और आंतें हवा में उछाल दीं।

Brothers Kill Mother Lover In Grisly Crime

क्राइम, Photo Credit: Pexles

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के गांधीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसकी आंत के कई टुकड़े किए और लोगों के सामने ही हवा में उछाल दिया। मृतक व्यक्ति का दोनों युवकों की मां के साथ 15 साल से अफेयर चल रहा था।

 

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई रतनजी ठाकोर (मृतक) से नाराज थे। दरअसल, युवकों के पिता गुजर चुके है। ऐसे में मां का संबंध किसी और से होने पर दोनों बेटे नाराज थे और इसे अपने पिता के लिए अपमानित मान रहे थे।

 

प्रेमी और बेटों की लड़ाई...

मामला गांधीनगर के मोखासन गांव का है। रतनजी पेशे से राजमिस्त्री था और उसका गांव में एक महिला के साथ अफेयर चल  रहा था। महिला के बेटे संजय ठाकोर और जयेश ठाकोर इस संबंध से बेहद नाराज थे और चिढ़ते थे। दोनों ने पहले भी कई बार अपनी मां के प्रेमी को दूर रहने की सलाह दी थी। इस चक्कर में कई बार तीनों का झगड़ा भी हुआ। जब विवाद हद से ज्यादा बढ़ा तो पंचायत बुलाई गई लेकिन उसमें भी कोई हल नहीं निकला। 

रॉड से हमला फिर पेट के अंगों को चाकू से काटा

जब बात बहुत ज्यादा बढ़ गई तो अंत में दोनों भाइयों ने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, घटना के समय रतनजी अपने साथियों के साथ एक गांव में घर राजमिस्त्री का काम कर रहा था, उसी दौरान दोनों भाई उसके पास पहुंचे। दोनों के हाथ में चाकू और रॉड था। एक भाई ने रतनजी के सिर पर वार किया फिर दूसरे भाई  ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों ने मिलकर अपमी मां के प्रेमी की बेरहमी के हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद मृतक के पेट से उसकी आंतें निकाली और हवा में फेंक दिया। इसके अलावा पेट के अंगों को भी चाकू से काट दिया। 

हवा में लहराई चाकू

पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद मजदूरों ने दोनों भाइयों को रोकने की बहुत कोशिश की थी। वारदात को अंजाम देते हुए दोनों भाई हवा में चाकू लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 

 

 

 


और पढ़ें