logo

ट्रेंडिंग:

गुरलाल मर्डर केस के आरोपी को मोहाली SSP ऑफिस के बाहर गोलियों से भूना, मौत

गुरलाल बराड़ कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई था, जिसकी हत्या साल 2020 में कर दी गई थी।

Gurlal Brar

गुरलाल बराड़। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की 2020 में हुई हत्या हुई थी। गुरलाल बराड़ की हत्या करने वाले आरोपियों में से एक की बुधवार को मोहाली में SSP ऑफिस के पास दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जब यह हमला किया गया तब उस समय उसके साथ मौजूद उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। 

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरलाल बराड़ की अक्टूबर 2020 में चंडीगढ़ के एक मॉल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मरने वाले की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गुरी के रूप में हुई है। गुरविंदर गांव रुरकी पुख्ता का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ 4 किलोग्राम अफीम की बरामदगी से जुड़े एक मामले में कोर्ट की सुनवाई में शामिल होने के लिए मोहाली आया था।

 

यह भी पढ़ें: लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में लड़की से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

गोल्डी और रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

कथित तौर पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है। इसमें कहा गया, 'गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान गुरविंदर की हत्या की जिम्मेदारी लेते हैं।' उन्होंने कहा कि यह हत्या भाई गुरलाल की हत्या के जवाब में की गई है।

गोल्डी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली पुलिस ने गुरविंदर सिंह की हत्या के सिलसिले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरविंदर अपनी पत्नी के साथ अफीम बरामदगी मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट आया था, तभी हमलावरों ने उसपर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरविंदर की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे (गुरविंदर) गोल्डी बराड़ से धमकियां मिल रही थीं।

 

कोर्ट की सुनवाई में शामिल होने के बाद जब गुरविंदर अपनी पत्नी के साथ अपनी कार के पास पहुंचा तो कार के पास पहले से मौजूद एक हमलावर ने उसपर कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई जब गुरविंदर सड़क पर खड़ी अपनी कार के पीछे मौजूद था। 

 

यह भी पढ़ें: 17 साल के आरोपी ने दुष्कर्म के बाद 7 साल की बच्ची को नहर में फेंका, मौत

DIG ने क्या कहा?

रूपनगर रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) नानक सिंह ने बताया कि गुरविंदर चार किलोग्राम अफीम बरामदगी के मामले में सुनवाई के लिए आया था और इस मामले में वह जमानत पर है। उन्होंने कहा कि गुरविंदर का आपराधिक रिकॉर्ड है और गुरलाल बराड़ हत्याकांड में उसका नाम सामने आया है। 

 

उन्होंने कहा, 'इस पहलू की भी जांच की जा रही है।' डीआईजी ने पत्रकारों को बताया, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हमारे पास सुराग हैं और हमें इस बात की जानकारी है कि यह किसने किया। हम इस पर काम कर रहे हैं।'

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap