logo

मूड

ट्रेंडिंग:

17 साल के आरोपी ने दुष्कर्म के बाद 7 साल की बच्ची को नहर में फेंका, मौत

एमपी के बड़वानी में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 17 साल के लड़के को हिरासत में लिया है जो बच्ची का रिश्तेदार भी है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां उसके ही रिश्तेदार ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से 17 साल के आरोपी ने बच्ची को नहर में फेंक दिया। बच्ची की डूबने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने 28 जनवरी (बुधवार) को आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। 

 

आपको बता दें कि पुलिस ने मासूम का शव 26 जनवरी को राजपुर थाना क्षेत्र के पास इंदिरा सागर नहर से बरामद किया गया था। बड़वानी के SP जगदीश डावर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसके साथ हुई बर्बरता की पुष्टि हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: बिहारः महागठबंधन की बढ़ी परेशानी, अपने ही बने कांग्रेस और RJD के लिए मुसीबत

पुलिस की जांच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के निजी अंगों पर गंभीर चोटें आई थीं। मासूम की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई थी।  पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई, तो शक की सुई परिवार के ही एक 17 साल के लड़के पर जाकर टिकी।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 25 जनवरी की रात, जब बच्ची के घरवाले गहरी नींद में सो रहे थे, तब उसने चुपके से मासूम का अपहरण किया। वह उसे पास ही स्थित इंदिरा सागर नहर के किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

जब बच्ची दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी घबरा गया। अपनी पहचान छिपाने और बच्ची को चुप कराने की नीयत से उसने मासूम को नहर के बहते पानी में फेंक दिया। बच्ची पानी के बहाव के कारण गहरे पानी में डूब गई और उसकी जान चली गई।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब, हरियाणा में 5 साल में तो चंड़ीगढ़ में हर साल क्यों होता है मेयर चुनाव?

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि आरोपी नाबालिग है इसलिए उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि बच्ची को इंसाफ मिल सके।


और पढ़ें