logo

ट्रेंडिंग:

बिहारः महागठबंधन की बढ़ी परेशानी, अपने ही बने कांग्रेस और RJD के लिए मुसीबत

आरजेडी पर रोहिणी आचार्य ने तो कांग्रेस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने निशाना साधा है। शकील अहमद ने तो राहुल को डरपोक तक बोल दिया।

news image

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

संजय सिंह, पटना। महागठबंधन के दो दल कांग्रेस और आरजेडी की स्थिति सामान्य नहीं है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने राहुल गांधी पर डरपोक होने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया। उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इधर लालू यादव की बेटी रोहणी आचार्य अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके दोस्तों पर लगातार सवाल उठा रही हैं। इसके बाद चुनाव के बाद दोनों दलों में मचे घमासान को लेकर आम जनता के बीच गलत सन्देश जा रहा है। 

 

रोहणी आचार्य तेजस्वी यादव से पहले से ही नाराज हैं। तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने फिर ट्वीट कर गंभीर सवाल उठाये है। रोहणी ने अपने ट्वीट में यह लिखा है की पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर कुछ चहेते लोगों को पार्टी का सर्वेसर्वा बना दिया गया है। ऐसे लोगों से यह सवाल पूछा जाना चाहिए की उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया?

 

यह भी पढ़ेंः 'मिया को परेशान करते रहेंगे,' CM हिमंता के बयान पर असम में सियासी हंगामा

क्या बोलीं रोहिणी?

रोहणी ने यह भी कहा है कि पार्टी की कमान अब घुसपैठियों के हाथ चली गयी है। हार की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद भी दोषी लोगों के खिलाफ अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की गयी? रोहणी ने तेजस्वी यादव को यह चुनौती दी है कि यदि उनमें नैतिक साहस है तो खुले मंच से प्रश्नों का जवाब दें। 26 जनवरी के दिन भी तेजस्वी यादव के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। 

शकील की घर की बढ़ाई गयी सुरक्षा

इधर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने राहुल गांधी को डरपोक बता कर एक नया राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है। शकील के इस बयान से कांग्रेस के नेता ख़ासा नाराज है। कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

 

इस बीच शकील अहमद खान ने यह आरोप लगाया है कि उन्हें पार्टी के ही कुछ नेताओं ने सूचना दी है कि उनके आवास पर हमला हो सकता है। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री और वरीय पुलिस अधिकारियों से अपने घर  की सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगायी है। उनके घर की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से बढ़ा दी गयी है। इसके वाबजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलुस निकाल कर शकील अहमद का पुतला भी जलाया।

 

यह भी पढ़ें: मसूरी में सूफी बाबा बुल्ले शाह की तोड़ी गई मजार, 3 पर FIR दर्ज

क्या बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘न है की शकील अहमद खान को कांग्रेस ने अर्श से उठा कर फर्श पर बिठाया। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की है। राहुल गांधी न तो किसी से डरते हैं न किसी के आगे झुकते हैं। शकील किसी के बहकावे में आकर इस तरह की हरकत कर रहे है। कांग्रेस से यदि उनका मन भर गया है तो उन्हें अपना राजनैतिक रास्ता अलग चुन लेना चाहिए।’

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap