logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति संग मसूरी घूमने आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिली मृत, नाक-मुंह से बह रहा था खून

गुरुग्राम में एक IT कंपनी में काम करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ मसूरी घूमने गई थी और उसकी बॉडी होमस्टे के कमरे में मिली।

Gurugram software engineer found dead in Mussoorie

मसूरी के होम स्टे में मृत मिली नवविवाहित सॉफ्टवेयर इंजीनियर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली से उत्तराखंड घूमने गई एक नवविवाहित सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री का शव मसूरी-धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे के कमरे में मिला। महिला के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

पुलिस के मुताबिक, राधा गायत्री गुरुग्राम की एक IT कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। वह अपने पति सौम्य श्रीचरण के साथ 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकली थीं। दोनों पहले ऋषिकेश गए और इसके बाद 14 जून की रात मसूरी के टिपरीधार इलाके में स्थित एक होमस्टे में ठहरे थे। उन्होंने 'ब्लिस' नाम के कमरे में रात करीब 11:30 बजे चेक-इन किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'यमराज आ जाएं तब भी फाइल नहीं खुलती थी', CM योगी का पुराने सिस्टम पर तंज

नवंबर 2025 में हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि राधा और सौम्य मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले थे। दोनों की शादी 8 नवंबर 2025 को हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों छुट्टियां मनाने उत्तराखंड पहुंचे थे। शुरुआती पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों ने शराब पी थी और करीब साढ़े तीन बजे सोने चले गए थे। कुछ घंटों बाद जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने अपनी पत्नी को कमरे के फर्श पर बेहोश पड़ा देखा। उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत होमस्टे मैनेजमेंट को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

कमरे से मिले अहम सुराग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को कमरे में कई जगह खून के निशान मिले हैं। बेडशीट पर भी खून लगा हुआ था। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान भी बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस फिलहाल पति और होमस्टे के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शव को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।


और पढ़ें