logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्लफ्रेंड ने गाड़ी पर किस करके बनाए थे लिप्सटिक वाले 3400 निशान, कट गया चालान

ग्वालियर में गर्लफ्रेंड द्वारा कार पर लिप्सटिक के किस मार्क्स बनाकर वीडियो वायरल करना भारी पड़ गया। पुलिस ने 5,500 रुपये का जुर्माना वसूला और थाने में गाड़ी धुलवाई।

Gwalior viral car

लिपस्टिक किस मार्क्स कार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आदित्य सिकरवार की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने चार घंटे लगातार मेहनत करके लिप्सटिक के 3,400 किस मार्क्स बना दिए थे। जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन बार देखा गया लेकिन जब यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने नंबर प्लेट से गाड़ी को थाटीपुर इलाके में ट्रेस करके पकड़ लिया। मोटर व्हीकल ऐक्ट के तहत 5,500 रुपये का जुर्माना वसूला और थाने के अंदर ही गाड़ी मालिक से पानी डालकर सारे किस मार्क्स की पूरी धुलाई करवा दी।

 

इस बात की शुरुआत एक विदेशी सोशल मीडिया के ट्रेंड को देखकर हुई थी। उस ट्रेंड को देखने के बाद ग्वालियर में रहने वाले आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने कुछ अलग करने का सोचा और अपनी कार को लिप्सटिक के निशानों से सजाने का फैसला किया। इस काम को करने में गर्लफ्रेंड को बहुत समय और मेहनत लगी। उसने लगातार चार घंटे तक मेहनत की और कार के दरवाजों, आगे के बोनट, पीछे के बूट, पिलर्स और गाड़ी के हर एक बाहरी पैनल पर अपनी लिप्सटिक से एक-एक करके कुल 3,400 किस के निशान बना दिए। जिससे वह गाड़ी एक अलग रूप में दिखने लगी।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु अस्पताल में बजे गाने, खूब पार्टी हुई, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वीडियो

जब यह अनोखी कार बनकर तैयार हो गई तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। इंटरनेट पर लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया जिसकी वजह से कुछ ही समय में इसे 5.5 मिलियन यानी 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए। जब यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस के सामने आया तो उन्होंने कार की नंबर प्लेट को जूम करके उसकी सही पहचान निकाली। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच की और उस गाड़ी को शहर के थाटीपुर इलाके से ढूंढकर पकड़ लिया और थाने ले आए।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम बहुत खूबसूरत हो', 'छात्रों की गूंज' में लड़की से क्या बोल गए राहुल गांधी?

पुलिस ने लिया जुर्माना

गाड़ी का रूप बदलना नियमों के खिलाफ था। इसे मोटर व्हीकल ऐक्ट का उल्लंघन मानते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कार मालिक आदित्य सिकरवार पर 5,500 रुपये का जुर्माना लगा दिया जिसे उन्होंने बिना किसी विरोध के पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया।


और पढ़ें