logo

ट्रेंडिंग:

हरियाणा: जमीन पर कब्जा छुड़ाने गई पुलिस तो भाइयों ने खुद को लगाई आग

मामला 7 एकड़ से जुड़ी जमीन का था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पिछले दो दशकों से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि कब्जा हटाने के लिए 8 अप्रैल की तारीख तय की गई थी।

Harayana Police। Photo Credit: X/BhiwaniPolice

हरियाणा पुलिस। Photo Credit: X/BhiwaniPolice

भिवानी में 2 भाइयों ने पुलिस और प्रशासन की टीम के सामने आत्मदाह की कोशिश की। भिवानी के लोहारू में हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन से कब्जा छुड़ाने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी। इसी दौरान दोनों भाइयों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

लोहारू में स्टेडियम से सटी 7 एकड़ जमीन को लेकर 2 पक्षों में पिछले 2 दशक से विवाद चल रहा था। हाईकोर्ट ने एक पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेखर नरवाल और नायब तहसीलदार की अगुआई में पुलिसबल सोमवार को कब्जा छुड़वाने पहुंचा। इस दौरान कब्जाधारी पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

 

यह भी पढ़ें: अनबन, मंथन और बिहार, PM मोदी के नागपुर दौरे से क्या-क्या सधा?

 

पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

कब्जाधारी पक्ष के 2 भाई सतबीर और अशोक ने विरोध में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। आग लगाने के बाद एक भाई पानी की टंकी में कूद गया, जबकि दूसरे भाई को महिलाओं ने मिट्टी डालकर किसी तरह बुझाया। 

 

कब्जाधारी पक्ष के धर्मबीर ने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना नोटिस दिए कब्जा हटाने पहुंचा था। इस मामले में 8 अप्रैल की तारीख तय थी। सतबीर के 6 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और 5 लड़कियां हैं। सतबीर के तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। दूसरा भाई अशोक भी शादीशुदा है। दोनों मजदूरी करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 38 जिले, 157 मेडिकल कॉलेज, बिहार पर इस दावे का सच क्या है?

 

दोनों की हालत स्थिर

मामले में एसडीएम मनोज दलाल ने मीडिया को बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार जब कब्जा हटाने के लिए पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची तो दो लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें भिवानी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत इस वक्त स्थिर बताई जा रही है।

Related Topic:#haryana news

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap