logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई', पंजाब सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हरभजन सिंह

पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले ही पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाई थी। अब हरभजन सिंह ने सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की।

Harbhajan Singh lost temper on troller

हरभजन सिंह। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले ही पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाई थी। अब हरभजन सिंह ने सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने सुरक्षा हटाने की वजह पूछी और कोर्ट से दोबारा सुरक्षा बहाल करने का अनुरोध किया। 12 मई को अब हाई कोर्ट में अगली सुनवाई होगी।

 

हरभजन सिंह छोड़ चुके आप का दामन

24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। राघव चड्ढा समेत 10 में से सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इन सांसदों में क्रिकेटर हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल का नाम शामिल है।

 

 

 

 

इनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी अपनी राह से भटक गई। उस पर भ्रष्ट और कंप्रोमाइज्ड लोगों का नियंत्रण हो गया है। बता दें कि आप छोड़ने वाले सात में से छह सांसद पंजाब से हैं। उधर, राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इन सांसदों के बीजेपी में विलय की मंजूरी दी।

 

खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें