logo

ट्रेंडिंग:

ई-रिक्शा से जा रही थी महिला, पुलिसवाले ने तेज रफ्तार में मारी टक्कर तो हुई मौत

हरियाणा के अंबाला में ई-रिक्शा में बैठी एक महिला को एक पुलिसवाले में अपनी होंडा सिटी कार से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने कार को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

news image

मृतक महिला । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हरियाणा के अंबाला कैंट में एक बहुत ही दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक 24 साल की युवती की मौत हो गई जब एक पुलिस हेड कांस्टेबल की तेज रफ्तार कार ने उसके ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मृतक युवती का नाम निकिता बजाज है। वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वह बुधवार को दिल्ली से अपने भाई हर्ष बजाज के साथ अंबाला आई थी। दोनों परिवार के किसी कार्यक्रम में जाने के लिए शाम करीब 8:30 बजे कैंट इलाके से ई-रिक्शा में सवार हुए। वे अंबाला शहर की तरफ जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: जहरीले लड्डू, शराब, कोल्ड ड्रिंक; दिल्ली के ट्रिपल मर्डर केस में तांत्रिक एंगल

पीछे से मारी टक्कर

काली पलटन ब्रिज के पास पहुंचते ही एक होंडा सिटी कार ने पीछे से तेज गति से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और निकिता सड़क पर गिर पड़ीं। फिर वही कार निकिता को कुचलते हुए निकल गई।

 

घायल निकिता को तुरंत अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

ई-रिक्शा चालक रविंदर सिंह ने बताया, 'पुलिस वाला बहुत तेज गति से कार चला रहा था। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और कार ने उन्हें रौंद दिया।'

स्थानीय लोगों ने पकड़ा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। वह हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल है और बलदेव नगर पुलिस स्टेशन या कुछ रिपोर्टों के मुताबिक लालकुर्ती पुलिस स्टेशन में तैनात था।

 

कुछ गवाहों और निकिता के परिवार वालों का आरोप है कि हेड कांस्टेबल नशे की हालत में था। उनका कहना है कि पुलिस अपने साथी को बचाने की कोशिश कर रही है। निकिता के पिता जसपाल बजाज ने सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़ें: एक बार हो गई थी पिटाई, 15 साल से सिर्फ पुलिसवालों के घर में कर रहा चोरी

लोगों ने किया बवाल

रात भर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तनाव रहा। परिजनों और अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे चाहते थे कि आरोपी की मेडिकल जांच मीडिया की मौजूदगी में हो। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलाई। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और मामला जांच के अधीन है। निकिता का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को होना है।

 

परिवार के अनुसार, निकिता पिछले चार साल से गुरुग्राम में काम कर रही थी। उसका भाई हर्ष नई दिल्ली में एक होटल में सुपरवाइजर है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap