पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में काफी ज्यादा एक्टिव हैं और पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। आज भी पंजाब के फिरोजपुर में नायब सिंह सैनी ने एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने पंजाब और हरियाणा के रिश्तों को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की मिट्टी से एक जैसी खुशबू आती है और दोनों राज्यों के रिश्ते को कोई नहीं तोड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर आलोचना की।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग मेहनती हैं लेकिन फिर भी पंजाब पिछड़ रहा है। इसमें गलती नौजवानों की नहीं बल्कि पंजाब की सरकारों की है। उन्होंने कहा, 'पंजाब और हरियाणा कभी एक ही राज्य थे। आज भी हमारी छत एक ही है लेकिन नीतियों का फर्क है। एक तरफ पीएम मोदी का नेतृत्व है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी और केजरीवाल का राज है। दिल्ली में आप कहते थे कि आपके पास पुलिस नहीं है लेकिन यहां तो आपके पास पुलिस भी नहीं है फिर यहां नशा क्यों नहीं खत्म कर पाए।'
यह भी पढ़ें: कभी F- 35 जैसा था मिग-21 विमान का खौफ, 60 देशों में तैनाती; 40 संघर्षों का गवाह
नशे पर सरकार को घेरा
नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब में नशे को लेकर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे को खत्म करने में फेल रही है। पंजाब के लोग मुझे बताते हैं कि यहां हर गांव हर घर में नशे के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कोई नशे कि शिकायत करने जाते हैं तो पुलिस उसी पर मुकद्दमा कर सकता है। यहां का सीएम तो विधानसभा में नशा करके चला जाता है फिर नशा कैसे खत्म होगा।
रोजगार को लेकर पूछे सवाल
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार दिया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में हाल ही में हुई परीक्षा में कई अनियमितताएं सामने आए हैं। उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने हरियाणा में जो वादे किए थे वे सारे वादे मेरी सरकार पूरी कर रही है। महिलाओं को पैसा देने का वादा किया था और वह पहले ही साल में पूरा कर दिया। महिलाओं को देरी से पैसा देने पर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है।
MSP पर सरकार को घेरा
किसानों से किए वादे को लेकर भी नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सारी फसलों को MSP दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है। इसके साथ ही 72 घंटे के अंदर भुगतान किया गया है। पंजाब में ऐसा कुछ नहीं है और किसान परेशान हैं।
यह भी पढ़ें: PF पर केंद्र का बड़ा सौगात, 15 हजार की जगह अब 25 हजार हुई सैलरी सीमा
बाबा भूमण शाह को किया याद
इस रैली में नायब सिंह सैनी ने इस कार्यक्रम में बाबा भूमण शाह को याद किया। बाबा भूमण शाह 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध उदासी संत थे, जिनकी शिक्षाओं में मानव-सेवा, समानता, भाईचारा और लंगर की परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है। उनका प्रभाव पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों तक रहा। इसके साथ ही कंबोज जाति के महत्व को भी सीएम नायब सैनी ने उजागर किया। नायब सैनी ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने और सरकार बनाने की अपील की।