logo

ट्रेंडिंग:

मुंबई में भारी बारिश, ट्रेन-मेट्रो सेवा बाधित; ऑरेंज अलर्ट

मुंबई और आसपास के शहरों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार सुबह से ही मुंबई में बारिश जारी है। अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Heavy rain in Mumbai.

मुंबई में भारी बारिश। (Photo Credit: PTI )

मुंबई और उसके आसपास भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार सुबह से ही देश की आर्थिक राजधानी में लगातार बारिश का दौर जारी है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण मुंबई में यातायात, लोकल ट्रेन और मेट्रो सर्विस बाधित हुई है। 

 

मुंबई नगर निगम के मुताबिक शहर में सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में औसतन 95 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकारियों के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से निचले इलाके में जलभराव हो गया है। मध्य और पश्चिमी रेलवे पर लोकल ट्रेन सेवा देरी से संचालित की जा रही है। कुछ यात्रियों का दावा है कि सुबह से मध्य रेलवे की सेवाएं 20-30 मिनट देरी से चल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने इजरायल के 'आयरन डोम' को भेदा? नेतन्याहू की सेना ने खुद बताया

 

मेट्रो सेवा बाधित: बारिश के कारण मेट्रो सेवा के बाधित होने की खबर है। मुंबई में घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन पर मेट्रो सेवा दोपहर में कुछ तक बाधित रही। दरअसल आजाद नगर स्टेशन पर ओवरहेड तारों पर प्लास्टिक शीट गिर गई थी। हालांकि बाद में मुंबई मेट्रो वन ने एक्स पर जानकारी दी कि सेवाएं अब सामान्य रूप से संचालित हैं। तेज हवाओं की वजह से एक निर्माणस्थल से प्लास्टिक शीट उड़कर आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड बिजली लाइन पर गिर गई थी। इससे सेवा बाधित हुई। 

 

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी: मुंबई में भारी बारिश के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी की है। एक्स पर इंडिगो ने लिखा कि मुंबई में भारी बारिश जारी है। शहर के कई हिस्सों में यातायात धीमा है। हवाई अड्डे के कुछ मार्गों पर जलभराव और कम विजिबिलिटी की सूचना दी जा रही है। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अतिरिक्त समय दें और हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले हमारे एप या वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करें। हमारी टीमें स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और हर समय आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। 

 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्यों गहराया ईंधन संकट? क्वेटा में 70% पेट्रोल पंप बंद

 

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 16 जून को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया गया है। 17 जून को भी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap