logo

ट्रेंडिंग:

बारिश से बेहाल हिमाचल में 137 की मौत, 34 लापता; जारी है तबाही

हिमाचस में भारी बारिश के कारण अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लोग लापता हैं। 27 जुलाई से एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है।

Himachal Pradesh Weather

बारिश से तबाही, Photo Credit: PTI

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को आए मॉनसून के बाद शुरू हुई तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक महीने से ज्यादा समय से हिमाचल मौसम की मार जेल रहा है। राज्य की 345 सड़कें बंद पड़ी हैं और बारिश और लैंडस्लाइड के कारण अब तक 137 लोगों की मौत हो गई है। 34 लापता लोगों की कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। इस साल बारिश के कारण हिमाचल में 1382 करोड़ रुपये की संपत्ति भी तबाह हो गई है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त किया हुआ है।

 

20 जून से अब तक राज्य में बादल फटने की 24 घटनाएं हो चुकी हैं। इसी तरह से 42 फ्लैश फ्लड सहित लैंडस्लाइड की 26 घटनाएं घटी हैं। राज्य में 137 लोगों की मौत के अलावा 228 लोग जख्मी भी हुए हैं। पिछले 34 दिनों में हिमाचल में 1230 घरों को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण नुकसान पहुंचा है। 401 घर तो पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं कई लोगों की जमीन भी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार, 287 दुकानें या फैक्ट्रियां भी तबाह हो चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें- 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

बारिश पशुओं पर बनी आफत

बारिश से पूरे हिमाचल प्रदेश में तबाही जारी है। इस तबाही की चपेट में पशु भी आए हैं। पिछले 34 दिनों में 1,333 पशुओं सहित 21,500 पोल्ट्री बर्डस की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पशुपालन और पोल्ट्री बर्ड बिजनेस के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। राज्य में 1066 गोशालाएं बारिश की चपेट में आ चुकी हैं।

बारिश से मिलेगी राहत

लगातार हो रही बारिश से हिमाचल के लोग परेशान हैं। हालांकि, राज्य के लोग अभी कुछ दिन राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि मानसून कुछ शांत हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन यानी 24, 25 और 26 जुलाई को राज्य के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा या बादल छाए रहेंगे। बारिश के कारण बंद पड़े रास्तों और सुविधाओं को ठीक करने के लिए यह सहायक साबित होगा। इस समय हिमाचल में 344 सड़कें, 169 ट्रांसफार्मर और 220 पानी की सप्लाई बंद पड़ी हैं। साफ मौसम से इन सेवाओं को फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: शहरों में छतों और बिल्डिंग पर सब्जी की खेती, कितनी कारगर, कितनी महंगी?

27 जुलाई से फिर होगी भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश को बारिश से सिर्फ 3 दिनों के लिए ही राहत मिलेगी। 27 जुलाई से एक बार फिर भारी बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 जुलाई के बीच राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने राज्य के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

 

हिमाचल में इस साल अब तक 24 बार बादल फटने की घटना सामने आई है। 26 बड़े लैंडस्लाइड हुए हैं और 42 बार अचानक बाढ़ की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। मंडी जिले में इस साल बारिश से बहुत ज्यादा तबाही मची है। सराज विधानसभा क्षेत्र में तो जान माल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। शिमला और मंडी में अब तक सामान्य से 81 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap