logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल में मॉनसून का कहर, 157 लोगों की मौत, लैंडस्लाइड से 260 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 259 सड़कें बंद हैं और लैंडस्लाइड और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 157 लोगों की जान जा चुकी है।

Himachal Pradesh monsoon

हिमाचल प्रदेश बारिश से तबाही। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने पूरे राज्य में कहर बरपा दिया है। भारी बारिश से हिमाचल की बड़ी नदियों, धाराओं के अलावा छोटे नाले भी अपने साथ खतरा लेकर बह रहे हैं। बारिश में कमजोर होकर पहाड़ दरक रहे हैं। इस स्थिति में राज्य भर में 259 सड़कें बंद हैं और लैंडस्लाइड और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 157 लोगों की जान जा चुकी है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर (SEOC) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण करीब 900 संपत्तियों को नुकसान हुआ है, जिससे करीब 886 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून से 9 अगस्त तक लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से करीब 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 89 लोग सड़क हादसों में मारे गए हैं। करीब 257 लोग लापता हैं। हालांकि, हिमाचल के लिए मुश्किलें अभी खत्म होती नहीं दिख रही हैं क्योंकि मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC धांधली पर बवाल, CBI जांच की मांग में ABVP कार्यकर्ता पुलिस बस पर चढ़े

 

बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा

 

बारिश की वजह से पूरे राज्य में बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा है। बिजली कटौती से कुल्लू और मंडी जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। करीब 161 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (DTR) एक हफ्ते से ज्यादा समय से काम नहीं कर रहे हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 77, इसके बाद शिमला में 43 और कुल्लू में 40 ट्रांसफॉर्मर खराब हुए हैं।

 

हिमाचल प्रदेश में इस समय हर साल होने वाली लगातार बारिश की वजह से कुल्लू में नदियों और झरनों में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया है। तस्वीरों और वीडियो में पहाड़ों से मलबा गिरता हुआ और अचानक आई बाढ़ में कारें और बने-बनाए पुल बहते हुए दिख रहे हैं। हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी मॉनसून ने तबाही मचाई है। 

 

कुल्लू, मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित

 

पहाड़ों पर हो रहे लैंडस्लाइड की वजह से करीब 259 सड़कें बंद हो गई हैं, जिसमें अहम मंडी-कुल्लू हाईवे भी शामिल है। मंडी में 120 सड़कें बंद हैं, इसके बाद चंबा में 42, कुल्लू में 40 और शिमला में 30 सड़कें बंद पड़ी हैं। हालांकि, प्रशासन स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: दो बहनों ने धर्म बदला, पिता ने किया कैद, UP सरकार क्यों देगी मुआवजा?

 

अधिकारियों ने कहा है कि वे सड़कों को फिर से खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ताजा लैंडस्लाइड और भारी बारिश अभी भी रुकावटें खड़ी कर रही है।

 

इसके अलावा हिमाचल में पीने के पानी की सप्लाई भी रुक गई है। सरकार के मुताबिक, 54 वॉटर सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। शिमला में सबसे ज्यादा 33 सप्लाई चेन पर असर पड़ा है, इसके बाद चंबा में 16 और हमीरपुर में पांच चेन पर असर पड़ा है।


और पढ़ें