logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलकाता में स्वामी विवेकानंद की फोटो को लेकर बवाल, हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन

कोलकाता के मशहूर सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के बाहर स्वामी विवेकानंद के कथित अपमान को लेकर बवाल हो गया। इंस्टीट्यूट भारी फोर्स की गई है।

Hindu Jagran Manch kolkata

कोलकाता में प्रदर्शन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कोलकाता के मशहूर सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के बाहर स्वामी विवेकानंद के कथित अपमान को लेकर बवाल हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को इंस्टीट्यूट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इंस्टीट्यूट परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसको देखते हुए कोलकाता पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी।

 

कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़कर SRFTI परिसर में घुसने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भारत माता की एक तस्वीर फाड़ दी और स्वामी विवेकानंद की एक तस्वीर पर लात मारी और उसपर थूका। उन्होंने उन पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का भी आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़ें: सैनिक का शव ला रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी; बेटे, भाई और भतीजे की मौत

प्रदर्शन चलता रहेगा

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने कहा, 'हम इस तरफ से परिसर में कुछ नहीं फेंक रहे हैं। जब तक वे चले नहीं जाते प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को गाली दी, वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। यह यहां नहीं चलेगा।' हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि इसमें शामिल लोगों ने भारत माता की फोटो फाड़ी और विवेकानंद की फोटो पर लात मारी।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग का पर्दाफाश हुआ', तेजस्वी यादव ने ज्ञानेश कुमार पर लगाया आरोप

सेक्युलरिज़्म के नाम पर देश को बांट रहे

कार्यकर्ता ने कहा, 'वे सेक्युलरिज़्म के नाम पर देश को बांट रहे हैं। वे देशद्रोही हैं। हमारी मांग है कि इन लोगों को देश से निकाल दिया जाए।' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रदर्शन करने वालों ने राष्ट्रीय झंडे और स्वामी विवेकानंद का अपमान किया।

 

हिंदू जागरण मंच के एक कार्यकर्ता ने एएनआई सुधांशु सिंह ने स्वामी विवेकानंद के बारे में भगवा आतंकवाद है कहावत के कथित इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वामी जी ने भगवा कपड़े पहने हैं। आप कैसे लिख सकते हैं कि भगवा आतंकवाद है? आप भगवा पहनने वाले को आतंकवादी कैसे कह सकते हैं?


और पढ़ें