logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धीरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या, नहर में फेंकी लाश, क्या पता चला?

राजधानी लखनऊ में रविवार को धीरेंद्र प्रताप सिंह नाम के एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है।

representative image of UP Police

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Gemini Ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को धीरेंद्र प्रताप सिंह नाम के एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ में दुबग्गा इलाके के पास एक नहर में उनका शव पुलिस ने बरामद किया है।

 

बताया जा रहा है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह को फॉर्च्यूनर कार में बैठाकर गोली मारी गई और उनकी हत्या की गई है। हत्या के बाद बदमाशों ने उनका शव उसी कार से ले जाकर नहर में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी ढेर, क्राइम सीन रीक्रिएट में हुआ एनकाउंटर

 

धीरेंद्र मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे और लखनऊ के PGI इलाके में रहते थे।

जमीन विवाद में हत्या का शक

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह हत्या आपसी जमीन की रंजिश में की ही है। पुलिस की जांच में इस मामले में धीरेंद्र सिंह के ड्राइवर की भूमिका भी जांच के दायरे में है। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने विरोधियों का साथ दिया।

 

यह भी पढ़ें: पटना में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 40 राउंड फायरिंग; एक घायल


और पढ़ें