logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भीषण कार हादसे में हनी सिंह के भतीजे की मौत, पार्टी से लौटते वक्त हुआ हादसा

पंजाब के जालंधर में एक भीषण कार हादसे में फेमस सिंगर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त की मौत हो गई है। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में गए थे।

कार हादसा, Honey Singh Nephew Death,

कार हादसे में हनी सिंह के भतीजे की मौत, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के जालंधर में एक भीषण कार हादसे में फेमस सिंगर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त की मौत हो गई है। विदित ओलक मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश ओलक के बेटे थे। दूसरे मृतक की पहचान 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में गए थे।

 

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई थी, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की जान चली गई। विदित ओलक और आरव तलवार के साथ 3 और लोग वोक्सवैगन कार में सवार थे। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ और दुर्घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था इसे लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। हनी सिंह ने भतीजे की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक , नवंबर में रिलीज होंगी ये 9 बड़ी फिल्में

दुखों से भरा दशक है, हनी सिंह

इस हादसे के बाद हनी सिंह ने भतीजे की मौत को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। हनी सिंह ने लिखा, 'ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है। मैंने अपने भतीजे को खो दिया। यह तोड़ने वाला है। भोले नाथ मेहर, मेहर।'  

साफ-सफाई के लिए खड़ी थी नगर निगम की गाड़ी

इस मामले में जानकारी देते हुए बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को इस हादसे की सूचना रविवार तड़के करीब 3 बजे मिली। घटना के वक्त उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे और उन्होंने कचरा इकट्ठा करने के लिए वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। कार BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी, तभी कार खड़ी गाड़ी से टकरा गई। 

 

 


और पढ़ें