logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'टाइम बम बना रहे थे', गुजरात में जैश से जुड़े 5 आतंकी कैसे पकड़े गए?

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुल 13 आतंकियों को एक महीने के भीतर पकड़ा है। एटीएस का दावा है कि आरोपी कट्टरपंथी नेटवर्क स्थापित करने में जुटे थे। यहां तक कि टाइम बम बनान का भी प्रयास किया।

Gujarat ATS News

गुजरात एटीएस ने पांच आतंकियों को पकड़ा। (Photo Credit: Gujarat ATS)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि यह आतंकी पूरे गुजरात में जैश का नेटवर्क बनाने में जुटे थे। आरोपियों ने टाइम बम बनाने का प्रयास किया था, लेकिन यह परीक्षण में फेल गया। अब एटीएस बम की सामग्री का पता लगा रही है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अय्यूब कादीवाल उर्फ ​​मोहम्मद खदियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ ​​शफी चापी, मोहम्मद हसन करादिया उर्फ ​​हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अय्यूब सुनासरा उर्फ ​​मोहम्मद खली के तौर पर हुई है।

कैसे हत्थे चढ़े आतंकी?

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी एटीएस ने बताया कि वह पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मॉड्यूल की जांच कर रहा था। तीन जुलाई को गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जैश से जुड़े आठ लोगों को पकड़ा गया। जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने इन पांच नामों का खुलासा किया। इसी इनपुट के आधार पर गुरुवार को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से सभी को दबोचा गया।

 

यह भी पढ़ें: तीसरी बार चाबहार पोर्ट पर हमला, मलबे के ढेर में तब्दील हुआ कंट्रोल टावर

कौन साजिश रचने का आरोप?

गुजरात एटीएस ने कोर्ट को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक टाइम बम बनाने की कोशिश में जुटा था। आरोपियों के पास से अभी बम बनाने की सामग्री नहीं मिली है। इसके अलावा आरोपी गुजरात में आतंकवाद का एक सक्रिय नेटवर्क बनाने में जुटे थे।

एटीएस को कितने दिनों की मिली हिरासत?

गुजरात एटीएस ने सभी आरोपियों को मेहसाणा जिले के कड़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आरएम भाटिया की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है। अब एटीएस हिरासत में आरोपियों से आगे की पूछताछ करेगी।

बम बनाने की सामग्री तलाश रही एटीएस

सरकारी वकील पीर दंतानी ने बताया की आरोपियों ने एक टाइम बम बनाने का प्रयास किया। हालांकि यह सफल नहीं हुआ। अब एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे कहां छिपाया गया है। इसकी सामग्री कहां से हासिल की गई थी और इन्हें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी किताबें कैसे मिलीं।

किसके संपर्क में था यह आतंकी मॉड्यूल?

एटीएस अब तक इस नेटवर्क से जुड़े कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि यह देशभर के लोगों को अपने साथ जोड़कर सक्रिय कट्टरपंथी नेटवर्क बनाने में जुटे थे।

 

यह भी पढ़ें: चन्नी तो मान गए फिर भी चिंता में क्यों पंजाब कांग्रेस? वजह जानिए


एटीएस के मुताबिक आरोपियों ने 'दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद' नाम का संगठन भी बनाया। इसके माध्यम से इलाके के अन्य लोगों को शामिल होने का न्योता भेजा। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर के संपर्क में थे। 

 

 

 

 

पहले गिरफ्तार आरोपी

  • अहमद 
  • इब्राहिम 
  • मुदस्सिर 
  • जकारिया दुरानी
  • ​​मुफ्ती फौजान 
  • मोहम्मद अमीन शेरा
  • मोहम्मद अब्दुल
  • बिलाल मोहम्मद

Related Topic:#Gujarat News#Gujarat

और पढ़ें