logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोरपंख से छूकर कर रहे थे छेड़खानी, कपल ने वीडियो बनाकर कर दिया खेल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कुछ बाइक सवार एक महिला को परेशान करते नजर आ रहे हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक सवार लड़के महिलाओं को मोर के पंख से परेशान कर रहे हैं। एक कपल ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

Molestation in Hyderabad

हैदराबाद में छेड़छाड़ की घटना, Pic Credit: X @AnikethShetty1

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश भर से हर दिन महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। ताजा मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है जहां कुछ बाइक सवार एक महिला को परेशान करते नजर आ रहे हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक सवार लड़के महिलाओं को मोर के पंख से परेशान कर रहे हैं। एक कपल ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

 

अनिकेत शेट्टी नाम के एक व्यक्ति ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि बाइक पर तीन लड़के सवार थे जो दूसरे बाइक पर पीछे बैठी महिला को मोर के पंख से छू रहे हैं। हालांकि जिस लड़की के साथ ये करतूत हुई उसे पता नहीं चला पर पीछे चल रही कार में बैठे एक कपल ने इसे रिकॉर्ड किया और उनको रोकने की भी कोशिश की। लड़कों ने इनके चिल्लाने पर ऐसा करना बंद कर दिया और भाग गए। हालांकि जोड़े ने इनका पीछा कुछ दूर तक किया पर थोड़ी देर के बाद इनकी नजरों से वे ओझल हो गए। 

 

यह भी पढ़े- दिल्ली में खौफनाक कार एक्सीडेंट, मजदूर को 600 मीटर तक घसीटा- मौत

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस ने शेट्टी के पोस्ट के बाद जवाब में इस पूरे घटनाक्रम का ब्योरा मांगा, जिसके बाद व्यक्ति ने बताया, 'यह जुबली हिल्स में नीरू के सिग्नल के पास शुरू हुआ। मैंने यूआर लाइफ स्टूडियो के दूसरी तरफ तक उनका पीछा किया, जहां से लड़के तेजी से भाग गए।'

 

 

शेट्टी के वीडियो के जवाब में साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी लिखा, 'संबंधित टीम को सख्त कार्रवाई करने के लिए सूचित कर दिया गया है। इसे हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद।'

घटना से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

यह घटना हैदराबाद के सबसे व्यस्त इलाके में हुई है जिससे सवाल उठना जाहिर है कि ऐसे मनचलों को रोकने के लिए पुलिस क्या सख्ती अपनाएगी। सवाल यह भी उठना चाहिए कि ऐसा पहले सो तो नहीं हो रहा और अगर ऐसा हो रहा था तो पुलिस को इसका पता कैसे नहीं चला?

 

यह भी पढ़े- बिहार में मंत्री-विधायक पर हमला, 3 गाड़ियां बदलकर जान बचाई

 

आपको बता दें कि हैदराबाद में अभी हाल के दिनों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं।  जिसमें एक कंपनी के सीईओ पर उसी कंपनी में कार्यरत महिला ने यौन उत्पीड़न का केस किया है। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें