logo

ट्रेंडिंग:

प्रेग्नेंट थी पूर्व पत्नी, चाकू, पेट्रोल और ड्रिल मशीन लेकर पहुंचा और जान ले ली

हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों के तलाक के बाद पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी और वह तीन महीने की प्रेगनेंट भी थी।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एख 29 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके पूर्व पति ने हत्या कर दी। महिला प्रगनेंट थी और उसके पूर्व पति ने  उसके घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कमरे के भीतर दरवाजा बंद कर महिला के सिर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय महिला की सास भी मौजूद थी। वह घर के बरामदे में थी लेकिन आरोपी ने कमरे में घुसते ही अंदर से कुंडी लगा ली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 

 

पीड़िता के पति के अनुसार, पीड़ित महिला तीन महीने की गर्भवती थी। हालांकि, अभी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने बताया कि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का पूर्व पति था और उसे लगता था कि उसकी पत्नी की वजह से उसका करियर बर्बाद हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 30 रुपये की ज्यादा गैस पर बवाल, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या

हत्या कर बाथरूम में छिपा

जब आरोपी घर के अंदर घुसा तो महिला की सास और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि आरोपी आरोपी पेट्रोल का कैन लेकर आया था। जब उसने महिला को मारा तो पेट्रोल की कैन उसके साथ अंदर कमरे में ही थी। घटनाक्रम के बाद उसने पेट्रोल को कमरे में फैला दिया और खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया। जब पुलिस कमरे के अंदर घुसी तो वह वॉशरूम के अंदर बंद था और हाथ में लाइटर लेकर आग लगाने की धमकी दे रहा था। 

पुलिस हिरासत में आरोपी

आरोपी पुलिस को लगातार आग लगाने की धमकी दे रहा था। पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया और बाहर आने के लिए कहा। कुछ समय बाद वह बाहर आया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो चाकू, ड्रिलिंग मशीन और पांच लीटर पेट्रोल का कैन भी था। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी बैग लेकर अपार्टमेंट के कॉरिडोर में चलता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

पूरा मामला समझिए

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित महिला की शादी साल 2022 में हुई थी और 2024 में दोनों की आपसी सहमति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद महिला ने अप्रैल 2025 में दूसरी शादी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी 2022 में शादी के बाद कनाडा चला गया था लेकिन बाद में महिला भी उसके पास गई लेकिन पांच दिनों में मतभेद बढ़ने पर भारत लौट आई और महाराष्ट्र में उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। मार्च 2025 में माता के निधन के बाद वह भारत आया था। 

आरोपी का पासपोर्ट सस्पेंड

पुलिस के अनुसार, इस केस में आरोपी के खिलाफ लुक‑आउट सर्कुलर जारी किया गया था और उसका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया, जिसके कारण वह कनाडा वापस नहीं जा सका। वह तेलंगाना के पेड्दापल्ली जिले में अपने मूल स्थान पर बेरोजगार रह रहा था। 2025 में उसके माता-पिता का निधन भी हो गया। इस सब के लिए वह अपनी पूर्व पत्नी को जिम्मेदार मानता था। इसी कारण उसने अपनी पूर्व पत्नी से बदला लेने का मन बना लिया था। 

 

यह भी पढ़ें: बारिश से दिल्ली को मिली गर्मी से राहत, खराब AQI के बीच हटा GRAP-2

बदला लेने हैदराबाद पहुंचा

आरोपी ने पीड़िता से बदला लेने का मन बना लिया और वह पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसका पता लगाने की कोशिश करने लगा। वह दो महीने पहले हैदराबाद आया था और एक हॉस्टल में रहकर महिला की रेकी करने लगा। उसने हॉस्टल में रहकर ही महिला के एड्रेस का पता लगाया और उसके बाद हॉस्टल में रहकर ही उसके मर्डर का प्लान बनाया। इस घटनाक्रम के बाद अब पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पुलिस हिरासत में था और उससे पूछताछ की जा रही है। 

Related Topic:#Telangana News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap