logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IIT रुड़की ने छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोका? अब आ गई सफाई

आईआईटी रुड़की ने अपने छात्रों को हिदायत दी है कि वह दिल्ली में चल रहे छात्रों के आंदोलन को समर्थन ना करें। हालांकि, बाद में उसने सफाई पेश की है।

iit roorkee advisory

आईआईटी रुड़की। Photo Credit- iit roorkee website

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईआईटी रुड़की की एक एडवाइजरी को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, देश के इस टॉप के संस्थान ने अपने यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को हिदायत दी है कि वह दिल्ली में चल रहे छात्रों के आंदोलन को समर्थन ना करें। इतना ही नहीं आईआईटी रुड़की ने छात्रों को जारी की गई एडवाइजरी में छात्रों से सोशल मीडिया पर भी छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन ना देने की बात कही है।

 

आईआईटी रुड़की की इस एडवाइजरी को लेकर खुद छात्र ही विरोध कर रहे हैं। हालांकि, संस्थान ने एडवाइजरी के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपनी सफाई दी है।

 

यह भी पढ़ें: पटना में रगें हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए थानाध्यक्ष, निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार

 

'यह कोई नया निर्देश या पॉलिसी नहीं'

 

आईआईटी की मीडिया सेल की चीफ सोनिका श्रीवास्तव ने कहा, 'यह एक आंतरिक एडवाइजरी है जो हर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ के बीच सर्कुलेट की जाती है और यह कोई नया निर्देश या पॉलिसी नहीं है।'

 

 

 

 

आईआईटी ने और क्या कहा?

 

आईआईटी रुड़की ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा, 'संस्थान के मौजूदा अधिसूचित आचरण नियमों के अनुसार हर साल इसी तरह की एडवाइजरी जारी की जाती है और ये कोई नया निर्देश या पॉलिसी नहीं हैं। इस एडवाइडरी का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए या इसे संदर्भ से अलग नहीं देखा जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: बहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल से पूछताछ, आखिर 11 साल से कहां अटका मामला?

 

बता दें कि सोमवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के आव्हान पर संसद तक शांति मार्च निकाला था। मगर, पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकते हुए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद दर्जनों छात्रों को चोटें आई हैं। दिल्ली में यह आंदोलन नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहा है। 

Related Topic:#NEET

और पढ़ें