logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पूर्वी चंपारण में 40 लाख की चरस के साथ 3 गिरफ्तार, पुलिस-STF की संयुक्त कार्रवाई

बिहार के पूर्वी चंपारण में 40 लाख रुपये की चरस के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने STF के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 1 किलो 970 ग्राम चरस बरामद की है।

चरक तस्कर की गिरफ्तारी की तस्वीर

तस्कर की गिरफ्तारी, फोटो क्रेडिट- बिहार पुलिस, सोशल मीडिया

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने 1 किलो 970 ग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मोतिहारी के सुगौली में STF नारकोटिक्स सेल और स्थानीय थाना पुलिस को साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस का नेतृत्व थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह और अंचल पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार कर रहे थे। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने  बंगरा ओवरब्रिज के पास जाल बिछाया और तीनों तस्करों को धर दबोचा।

 

STF नारकोटिक्स सेल को सोमवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि रक्सौल से ट्रेन के रास्ते एक व्यक्ति सुगौली पहुंचने वाला है, जिसके पास मादक पदार्थ है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बंगरा ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी में उसके झोले से चार पैकेट में 1.970 किलो चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

तस्करों का नेपाली कनेक्शन

पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर नेपाल से चरस लाकर भारत में सप्लाई करते थे। रक्सौल के रास्ते यह खेप सुगौली लाई गई थी और यहां से आगे मोतिहारी और अन्य जिलों में भेजी जानी थी।


पुलिस ने तस्करों के पास से दो मोबाइल और तीन नेपाली सिम भी बरामद किए हैं। नेपाली सिम मिलने से यह साफ हो गया है कि इनका नेपाल में बैठे तस्करों से सीधा संपर्क था। पुलिस अब इन सिमों की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

मुख्य सरगना तक पहुंची पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में मुख्य सरगना के बारे में भी कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह लंबे समय से नेपाल से चरस लाकर बिहार में सप्लाई कर रहा था। एसपी ने बताया कि यह बड़ी सफलता है। चरस की इस खेप को जब्त कर बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री को बाजार में जाने से रोका गया है। बरामद 1 किलो 970 ग्राम चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेजा है।

सुगौली बना तस्करी का कॉरिडोर

बता दें कि सुगौली और रक्सौल इलाका नेपाल सीमा से सटा हुआ है। इस वजह से यह इलाका तस्करों के लिए आसान रास्ता बन गया है। नेपाल से चरस, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी इसी रास्ते से होती है। पुलिस लगातार इस पर नजर रख रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है।

Related Topic:#Motihari#Drugs

और पढ़ें