logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत की रग्बी U20 टीम में बिहार के 6 खिलाड़ियों को मिली जगह

बिहार के राजगीर में होने वाली 'एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप' के लिए भारत की पुरुष और महिला टीमों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार के 6 खिलाड़ी नेशनल टीम में चुने गए हैं।

Bihar Rugby

एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप का शुभंकर। (Photo Credit: @BSSABihar)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना: बिहार के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025' के लिए सूबे के 6 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है। भारतीय महिला टीम में बिहार की आरती, अंशू, अल्पना और गुरिया को चुना गया है। वहीं पुरुष टीम में गोल्डन और सागर को शामिल किया गया है। चैंपियनशिप के लिए भारत की पुरुष और महिला टीमों का ऐलान रविवार (3 अगस्त) को किया गया। 2022 के बाद पहली बार दोनों भारतीय अंडर-20 टीमें कॉन्टिनेंटल लेवल पर एक साथ भाग लेंगी।

 

'एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025' का आयोजन 9 और 10 अगस्त को बिहार के राजगीर खेल परिसर में होना है। बिहार में पहली बार यह चैंपियनशिप आयोजित हो रही है, जिसमें दुनिया के 9 देशों की 8 टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप का उद्घाटन 8 अगस्त को राजगीर खेल परिसर के कबड्डी हॉल में होगा। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार की बाढ़ में हर साल जवाईनिया जैसे कितने गांव डूबते हैं?

'बिहार के लिए गर्व की बात'

बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल एवं CEO रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि भारतीय रग्बी टीम में बिहार की 4 महिला और 2 पुरुष खिलाड़ियों का चयनित होना प्रदेश के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। यह बिहार के अन्य खिलाड़ियों का भी काफी हौसला बढ़ाएगा।

नेशनल कैंप के बाद हुआ टीमों का चयन

भारत की पुरुष और महिला टीमों का चयन 3 जुलाई को कोलकाता में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के नेताजी सुभाष ईस्टर्न रीजनल सेंटर में शुरू हुए नेशनल कैंप के बाद किया गया। इस टूर्नामेंट में दोनों भारतीय टीमें एशिया की कुछ सबसे मजबूत रग्बी देशों के खिलाफ घरेलू धरती पर प्रतिस्पर्धा करेंगी। पुरुष कैटेगरी में भाग लेने वाली टीमों में भारत, चीन, यूएई, हांगकांग चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। महिला कैटेगरी में नेपाल ने मलेशिया की जगह ली है।

 

यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार को अस्थिर करने वाले MLAs पर जांच तेज, कार्रवाई तय

भारत की पुरुष और महिला टीमें इस प्रकार हैं:-

भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम - सुमित कुमार रॉय (कप्तान), करण राजभर (उप-कप्तान), अजीत नाग, भरत किसान, चरण हेम्ब्रम, डेविड मुंडा, देशराज सिंह, गोल्डेन कुमार, राजन रावत, रोहित शॉ, सागर प्रकाश

 

भारतीय U20 महिला टीम - भूमिका शुक्ला (कप्तान), तनुश्री भोसले (उप-कप्तान), आरती कुमारी, अक्षया एनएस, अल्पना कुमारी, अंशू कुमारी, गुरिया कुमारी, कायरा विंसेंट, महक, मामाली सिंह, मुस्कान पिपलोदा, रितु

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें