logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ट्रेनी IPS ने की थी यौन उत्पीड़न, मारपीट की शिकायत, आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। इसी अधिकारी के खिलाफ एक महिला प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

AI generated image of ips trainee

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग ले रहे एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने अपने एक दोस्त के फ्लैट में जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि इसी ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ कुछ दिन पहले एक महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने यौन उत्पीड़न, पीछा करने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 57 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप

30 वर्षीय महिला ट्रेनी अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अधिकारी 23 जून से उन्हें मैसेजिंग ऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं वह अकादमी में दूसरे ट्रेनी के सामने उनके बारे में गलत और अपमानजनक बातें भी कहता था। इसके अलावा आरोपी ने उन पर एक अन्य ट्रेनी अधिकारी के साथ संबंध होने का झूठा आरोप लगाया और इस बात को स्वीकार करने का दबाव भी बनाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 9 जुलाई को आरोपी ने उन्हें जबरन अपने कमरे में ले जाकर बाल खीचें, गला दबाने की कोशिश की, गर्दन पर चाकू रखा और बाहर जाने से रोका।

 

महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि अगले दिन यानी 10 जुलाई को आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। इसके अलावा उसने उनकी जानकारी और बिना इजाजत के उनका निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से वह वीडियो उनके पति को भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: पूर्णिया के BDO और सहायक रिश्वत लेते पकड़े गए, SVU ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर 18 जुलाई को अट्टापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्दोगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने, महिला की गरीमा को ठेस पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी ट्रेनी अधिकारी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अकादमी छोड़कर चला गया था।

 

बताया जा रहा है कि वह आईपीएस बनने से पहले आंध्र प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर भी काम कर चुका है। इस बीच सोमवार को आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#State News

और पढ़ें