अब चंडीगढ़ से नोएडा जाना बेहद आसान हो गया है। 1 जुलाई से चंडीगढ़ औ नोएडा के बीच इंडिगो ने फ्लाइट की शुरुआत कर दी है। इसके अलावा 13 जुलाई को एक अन्य फ्लाइट की शुरुआत होगी। इस फ्लाइट का संचालन सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार होगा।
सुबह साढ़े सात बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट
अगर इंडिगो की दैनिक फ्लाइट की बात करें तो यह फ्लाइट सुबह 7:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी। नोएडा से सुबह 6:10 बजे फ्लाइट टेकऑफ करेगी और एक घंटे बाद सुबह 7:10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
यह भी पढ़ें: 'अंखियों से गोली मारे' से लेकर 'बगलवाली आंख मारे' तक, भोजपुरी से बने ये हिट गाने
नोएडा पहुंचाना होगा आसान
इस नई कनेक्टिविटी के चलते दिल्ली एनसीआर और ट्राइसिटी के लोगों को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के अलावा एक अन्य विकल्प भी मिल गया है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लोग अब नोएडा की बेहद तेज और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे।
इनको होगा फायदा
पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद नोएडा तक मेट्रो या कैब का सहारा लेना पड़ता था। घंटों जाम में फंसना पड़ता है। मगर अब सीधे नोएडा तक कनेक्टिविटी हो गई है। छात्रों, पर्यटकों, बिजनेसमैन और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा।
नोएडा से इन शहरों के लिए फ्लाइट
इंडियो ने हाल ही में जेवर एयरपोर्ट को देश के 16 अन्य शहरों से जोड़ने का ऐलान किया है। इस कड़ी में चंडीगढ़ एक नया नाम जुड़ा है। इंडिया नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, जम्मू और अमृतसर की फ्लाइटों का संचालन करती है। एक जुलाई से जयपुर, जोधपुर, चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, भोपाल, बरेली और पंतनगर की फ्लाइट शुरू की। दो जुलाई को किशनगढ़ की फ्लाइट शुरू की गई।
यह भी पढ़ें: गुजरात, बिहार और एमपी की इन सीटों पर उपचुनाव, ECI ने किया ऐलान
अकासा ने शुरू की मुंबई की फ्लाइट
12 जून को इंडिगो ने आठ और अकासा एयर ने 4 उड़ानों के साथ नोएडा एयरपोर्ट से अपना ऑपरेशन शुरू किया था। दो जुलाई को अकासा एयर ने मुंबई की फ्लाइट भी शुरू की है। मौजूदा समय में नोएडा एयरपोर्ट से 30 से अधिक फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।